घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी……

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा चौकी अंतर्गत घुवास गांव में एक खलिहान मे रखे सरसों की फसल में मनबढ़ो ने आग लगा दिया। जिससे फसल जलकर नष्ट हो गई। पीड़िता की शिकायत पर एक नामजद और 3 अज्ञात लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपितो की तलाश में पुलिस जुटी है।
रुकमीना देवी पत्नी रामसकल निवासी घुवास ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गुरुवार की रात 9 बजे गांव के अजय और उसके 3 अज्ञात साथियों ने मिलकर खलिहान में रखे सरसों की फसल में आग लगा दिया।
आग की लपट देख जब वह खलिहान पर पहुंची तो अजय और उसके 3 साथी वहां से भागने लगे। पुलिस ने बताया कि मिली तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है, आरोपितो की तलाश की जा रही है।