घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी….

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पुरना गांव में रविवार को किसी विषैले जंतु के काटने से महिला अचेत हो गई। गंभीर हालत में उसे घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पुरना गांव निवासी सविता 22 वर्ष पत्नी रामदुलारे रविवार को अपराह्न घर में घरेलू कार्य कर रही थी। इसी दौरान किसी विषैले जंतु ने उसे काट लिया, जिससे वह अचेत हो गई। परिजनों ने उसे निजी साधन से घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इस संबंध में महिला का उपचार करें डॉक्टर प्रवेश कुमार ने बताया कि महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।