• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Rise and Fall 2: ‘लातों से मारता था’ Ex-पार्टनर की हैवानियत याद कर फूट-फूटकर रोईं काजल राघवानी, बयां किया दर्द

Admin by Admin
October 2, 2026
in मनोरंजन
0
Rise and Fall 2: ‘लातों से मारता था’ Ex-पार्टनर की हैवानियत याद कर फूट-फूटकर रोईं काजल राघवानी, बयां किया दर्द


Last Updated:October 02, 2026, 10:01 IST

Kajal Raghwani Shocking Revelation: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 में अपने पास्ट रिलेशनशिप का खौफनाक सच बताया है. काजल ने रोते हुए खुलासा किया कि कैसे उनका एक्स पार्टनर उनके साथ मारपीट करता था और बाल खींचता था. जानिए काजल के बचपन और स्ट्रगल से जुड़े बड़े खुलासे!

Rise and Fall 2: 'लातों से मारता था' Ex- की हैवानियत याद कर रोईं काजल राघवानीZoom

काजल राघवानी का छलका दर्द (फोटो साभार-@kajalraghwani)

नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस काजल राघवानी अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. इन दिनों काजल रियलिटी शो राइज एंड फॉल सीजन 2 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं. शो के लेटेस्ट एपिसोड में काजल ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक ऐसा खौफनाक खुलासा किया है जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया है. दरअसल काजल ने अपने पास्ट के एक बेहद टॉक्सिक और एब्यूजिव रिलेशनशिप के बारे में बात की है.

आइए जानते हैं कि काजल ने अपने उस दर्दनाक रिश्ते और बचपन के स्ट्रगल को लेकर क्या क्या बड़े खुलासे किए हैं.

 Ex पार्टनर की हैवानियत और मारपीट का खुलासा

वीरेंद्र सहवाग होस्टेड रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ लगातार चर्चा में बना हुआ है. हाल ही में शो में अनिश भगत से बात करते हुए काजल राघवानी अपने पुराने रिश्ते का दर्द बयां करते हुए रो पड़ीं. काजल ने बिना किसी का नाम लिए बताया कि जिस इंसान से वह सच्चा प्यार करती थीं उसी ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से तोड़कर रख दिया. काजल ने बताया कि वह लड़का उन्हें जमीन पर पटक पटककर मारता था और लात मारता था. सिर के बाल पकड़कर इतनी जोर से खींचता था कि बाल टूटकर हाथ में आ जाते थे. काजल ने कहा कि शारीरिक चोट से ज्यादा उन्हें इस बात का सदमा लगा कि उनके बाल हाथ में आ गए थे. इस खौफनाक अनुभव की वजह से वह आज भी किसी पर आसानी से भरोसा नहीं कर पाती हैं.

16 की उम्र में पिता ने छोड़ा साथ

यह पहली बार नहीं है जब काजल ने अपनी लाइफ के दर्द को बयां किया है. इससे पहले भी एक इंटरव्यू में काजल ने अपने मुश्किल बचपन के बारे में बात की थी. काजल ने बताया था कि जब वह केवल 16 साल की थीं तब उनके पिता ने उन्हें छोड़ दिया था. उनके पिता शराब पीकर उनकी मां को बुरी तरह पीटते थे. काजल ने रोते हुए याद किया था कि एक बार जब उनकी मां पिता के पैर दबा रही थीं तब उनके पिता ने मां को इतनी जोर से लात मारी कि वह सीधे दीवार से जाकर टकराईं.

परिवार के लिए कम उम्र में शुरू किया करियर

काजल ने बताया कि पिता के घर छोड़ने के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था. उनके पास पैसों की बहुत तंगी हो गई थी. हालात इतने खराब हो गए थे कि काजल को बहुत छोटी उम्र में ही काम करना शुरू करना पड़ा. काजल ने बताया कि अगर वह उस समय थोड़ी समझदार या सक्सेसफुल होतीं तो अपनी मां को पिता के अत्याचारों से जरूर बचा लेतीं. उन्होंने अपने पिता को वापस बुलाने की बहुत मिन्नतें भी की थीं लेकिन वह कभी वापस नहीं आए.

इंडस्ट्री में बनाई अलग पहचान

इतने सारे पारिवारिक और पर्सनल दुखों का सामना करने के बाद भी काजल राघवानी ने हार नहीं मानी. उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में अपनी मेहनत के दम पर एक बड़ा नाम बनाया. आज वह इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेज में गिनी जाती हैं. राइज एंड फॉल 2 में उनके इस इमोशनल खुलासे के बाद फैंस उनके सपोर्ट में उतर आए हैं और उनके स्ट्रगल की तारीफ कर रहे हैं.

Advertisement
Advertisement
Advertisement

About the Author

authorimg

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 हिंदी टीम का हिस्सा हूं. News18 हिंदी पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.

इससे पहले मैंने, दै…

और पढ़ें

First Published :

October 02, 2026, 10:01 IST





Source link

Post Views: 4
Previous Post

कभी महफिलों में गूंजती थी धर्मपाल की आवाज, चलाते थे आर्केस्ट्रा, हादसे में पैर हुआ जख्मी तो भाई नें छोड़ दिया वृद्धाश्रम, खामोशी में सिमटी आवाज

Next Post

Ground report: बहराइच में रेलवे फाटक 41-C बंद होने से 50,000 की आबादी परेशान, 300 मीटर का रास्ता 4 किमी हो गया, जनता में आक्रोश

Next Post
Ground report: बहराइच में रेलवे फाटक 41-C बंद होने से 50,000 की आबादी परेशान, 300 मीटर का रास्ता 4 किमी हो गया, जनता में आक्रोश

Ground report: बहराइच में रेलवे फाटक 41-C बंद होने से 50,000 की आबादी परेशान, 300 मीटर का रास्ता 4 किमी हो गया, जनता में आक्रोश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.