घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी…..

कोतवाली क्षेत्र के सिरसाई गांव में रविवार पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गया। इस मामले में पुलिस द्वारा एक पक्ष से तीन लोगों का चालान किया गया।
जानकारी के अनुसार सिरसाई ग्राम निवासी मिश्रीलाल पुत्र बंधु, देवचरण पुत्र मथूरी, मेवालाल पुत्र रामधनी का पुलिस ने रविवार शाम घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराया और उनका चालान कर दिया।
पुलिस के अनुसार सिरसाई गांव में दो पक्षों ने आपस में मारपीट कर लिया था। मौके पर पहुंची पुलिस एक पक्ष से तीन लोगों को घोरावल कोतवाली ले आई और मेडिकल जांच के बाद चालान कर दिया।