दुद्धी/सोनभद्र. @मोहम्मद इब्राहिम…..

मकतब जब्बरिया/ईदगाह में हाफिज तौहीद साहब ने जुम्मे की नमाज अदा कराई उन्होंने कहा कि रमज़ान के तीसरे जुमे की बरकतें और ज़कात-सदक़ात की अहमियत रमज़ान शरीफ़ का महीना मुसलमानों के लिए रहमत और बरकत का महीना है। इस महीने के जुमे की खास अहमियत होती है। रमज़ान का तीसरा जुम्मा भी बहुत मुबारक माना जाता है, जिसमें मुसलमान ज़्यादा से ज़्यादा नमाज़, दुआ और इबादत करते हैं।
जुम्मे का नमाज मकतब में 1:30 बजे से 2:00 बजे तक पढ़ाई गई
वहीँ दूसरी तरफ रज़ा जामा मस्जिद में जुम्मे की नमाज जुम्मे की नमाज 12:30 से लेकर 1:20 पर अदा किया गया मौलाना नज़ीर साहब ने जुम्मे की नमाज की अदा कराई।
उन्होंने कहा कि धार्मिक विद्वानों के अनुसार इस महीने में ज़कात और सदक़ात देना बहुत बड़ा नेक काम है। ज़कात से गरीबों और जरूरतमंदों की मदद होती है और समाज में भाईचारा बढ़ता है।
इसलिए रमज़ान के तीसरे जुमे के मौके पर मुसलमानों को चाहिए कि वे इबादत के साथ-साथ ज़कात और सदक़ात देकर जरूरतमंदों की मदद करें और अल्लाह की रहमत हासिल करें। सुरक्षा के दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह व एस आई श्याम नारायण यादव कांस्टेबल सर्वेश सिंह मौजूद रहे जिससे रोड जाम न हो