दुद्धी/सोनभद्र. @मोहम्मद इब्राहिम……

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुलालझरिया भट्टी मोड़ से लगभग एक किमी आगे म्योरपुर मेन रोड पर शुक्रवार की शाम 6: 30 बजे सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय कुमार (25) पुत्र देवप्रसाद निवासी मूर्ता,शुक्रवार की शाम को दुद्धी से बाइक पर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गुलालझरिया भट्टी मोड़ से आगे गांव के पास मेन रोड पर सामने से आ रहे अज्ञात बोलेरो वाहन ने उसके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस को दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस 102 के चालक व ईएमटी पंकज सिंह की मदद से घायल अजय को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।उधर सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में घायल युवक के परिजनों की उसे देखने हेतु भीड़ जुट गई,