• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अनपरा. खबर का हुआ असर: 12 घंटे में चोरी की ज्वेलरी बरामद, पीड़ित ने पुलिस को कहा धन्यवाद

JK Gupta by JK Gupta
March 6, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
481
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अनपरा/सोनभद्र. @उमेश सिंह….


बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की ज्वैलरी चोरी किए जाने की खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की और 12 घंटे के भीतर चोरी हुई गहना बरामद कर ली। पीड़ित ने अपना सामान वापस मिलने पर पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की है।

बताया जा रहा है कि स्थानीय थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड निवासी जयशंकर पासवान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह होली का त्योहार मनाने के लिए परिवार सहित डाला गए हुए थे। इसी दौरान पड़ोसियों ने फोन कर सूचना दी कि उनके घर का दरवाजा खुला हुआ है और ताला टूटा पड़ा है।

सूचना मिलने पर वह तुरंत घर पहुंचे।घर पहुंचकर देखा तो कमरे में रखा बॉक्स खुला हुआ था और उसमें रखी मंगल सूत,सोने की चार लाकेट व चांदी के पायल सहित अन्य जेवरात गायब थे। इसके बाद पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी थी।

मामले की खबर को सोनभद्र लाइव पोर्टल  द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद पुलिस ने इसे संज्ञान में लिया और जांच तेज कर दी। पुलिस की सक्रियता के चलते 12 घंटे के भीतर चोरी गई ज्वैलरी बरामद कर ली गई।

थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके का निरीक्षण किया गया और मामले की जांच की गई। जांच के दौरान ज्वेलरी बरामद कर ली गई है।

Previous Post

दुद्धी. रमजान के तीसरे जुमे की खास अहमियत, ज्यादा संख्या में भाईजान करते हैं नमाज, दुआ और ईबाबत

Next Post

अनपरा. देशी मदिरा की दुकान में लगी आग, अफरा तफरी का माहौल

Next Post

अनपरा. देशी मदिरा की दुकान में लगी आग, अफरा तफरी का माहौल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • केकराही. संदिग्ध परिस्थिति में लगी आग, गेहूं के बोझ जलकर खाक
  • मुख्यालय. आदर्श इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट, छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर
  • दुद्धी. चेकिंग के दौरान 20 पेटी अवैध बीयर के साथ 1 गिरफ्तार
  • मुख्यालय. रॉबर्ट्सगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म व एससी/एसटी एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
  • मुख्यालय. ट्रैफिक सिग्नल व यातायात व्यवस्था सुधार की उठी मांग, व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में कई मुद्दों पर हुआ मंथन

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.