• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

दुद्धी. आबकारी विभाग की छापेमारी, 40 लीटर कच्ची शराब और 350 किलो लहन बरामद

JK Gupta by JK Gupta
March 2, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दुद्धी/सोनभद्र. @मोहम्मद इब्राहिम…


अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत दुद्धी तहसील के विभिन्न थानों के अंतर्गत गांव व नगर में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई के दरमियान छापेमारी के दौरान करीब 40 लीटर अवैध कच्ची शराब और लगभग 350 किलोग्राम लहन बरामद किया गया।

मौके पर पांच भट्ठियां भी नष्ट की गईं।यह कार्रवाई शासन और आबकारी आयुक्त के आदेश पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई। अभियान का नेतृत्व जिला आबकारी अधिकारी ने किया। टीम ने क्षेत्र के दुद्धी ,कुंदरी गांव और क्षेत्र की कंजड़ स्वीपर बस्ती में संदिग्ध घरों और झुग्गी-झोपड़ियों में दबिश दी।

छापेमारी के दौरान अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल हो रही सामग्री और भट्ठियां बरामद हुईं। मौके पर ही करीब 350 किलो लहन नष्ट किया गया और पांच अवैध भट्ठियों को तोड़ दिया गया। मामले में आबकारी अधिनियम की धाराओं में दो अभियोग दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अभियान के दौरान जनपद की विभिन्न आबकारी दुकानों का भी निरीक्षण किया गया, ताकि होली के मद्देनजर किसी प्रकार की अवैध बिक्री न हो सके। आबकारी विभाग ने साफ किया है कि अवैध शराब के निर्माण और तस्करी पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, इस मौके पर आबकारी निरीक्षक रवि नंदन कोल, विनोद कुमार , आ का.विनोद कुमार ,अमित कुमार आदि मौजूद रहे।

Previous Post

बीजपुर. बेकाबू बोलेरो द्वारा चार गायों को रौंदने के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Next Post

सोनभद्र. भीम आर्मी का प्रथम जिला स्तरीय समीक्षा व पत्रकार सम्मान समारोह सम्पन्न

Next Post

सोनभद्र. भीम आर्मी का प्रथम जिला स्तरीय समीक्षा व पत्रकार सम्मान समारोह सम्पन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को होली की शुभकामना एवं बधाई दी
  • सोनभद्र. भीम आर्मी का प्रथम जिला स्तरीय समीक्षा व पत्रकार सम्मान समारोह सम्पन्न
  • दुद्धी. आबकारी विभाग की छापेमारी, 40 लीटर कच्ची शराब और 350 किलो लहन बरामद
  • बीजपुर. बेकाबू बोलेरो द्वारा चार गायों को रौंदने के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
  • बीजपुर. होली पर्व को देखते हुए पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.