• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, July 29, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. एनटीपीसी सिंगरौली ने 5एस प्रमाणन प्राप्त कर रचा उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान

JK Gupta by JK Gupta
July 29, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@वीरेंद्र यादव…….

एनटीपीसी सिंगरौली ने कार्यस्थल प्रबंधन, गुणवत्ता संवर्धन एवं सतत् सुधार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अर्जित करते हुए क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया (क्यूसीएफ़आई) द्वारा प्रदत्त प्रतिष्ठित 5एस (5S) प्रमाणन सफलतापूर्वक प्राप्त किया है।

इस उपलब्धि के लिए बिजनेस एक्सीलेंस (बीई) विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 5एस प्रमाणन ऑडिट का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। ऑडिट दल का नेतृत्व जॉयदेव सेन गुप्ता (क्यूसीएफ़आई, हैदराबाद) ने किया, जबकि उनके साथ ए. एम. चक्रवर्ती एवं अरुणा सिंह (क्यूसीएफ़आई, वाराणसी) ने ऑडिट प्रक्रिया का संचालन किया। ऑडिट टीम ने एनटीपीसी सिंगरौली में कार्यस्थल की सुव्यवस्थित व्यवस्था, सतत् सुधार की संस्कृति, कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता तथा 5एस सिद्धांतों के प्रभावी क्रियान्वयन की मुक्त कंठ से सराहना की।

ऑडिट के उपरांत प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर एनटीपीसी सिंगरौली को क्यूसीएफ़आई द्वारा 5एस प्रमाणन प्रदान किया गया, जो संगठन की गुणवत्ता उत्कृष्टता, प्रचालन दक्षता तथा सुरक्षित एवं अनुशासित कार्य संस्कृति के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

प्रमाणन समारोह में ई. प्रभाकर राव, परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी सिंगरौली, मुख्य अतिथि के रूप में एवं वनिता समाज की अध्यक्षा ई. निर्मला विशिष्ट अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे। इस अवसर पर आर. आर. मोहंती, महाप्रबंधक (परियोजना), वरिष्ठ अधिकारीगण, सभी विभागाध्यक्ष, वनिता समिति की सदस्याएँ, 5एस समन्वयक तथा जागृति समूह के सदस्य भी गरिमामयी उपस्थिति के साथ समारोह के साक्षी बने।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभागों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया, जबकि चिकित्सा विभाग को 5एस के प्रभावी एवं समग्र क्रियान्वयन के लिए ‘ओवरऑल 5एस एक्सीलेंस’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि इस संपूर्ण प्रमाणन प्रक्रिया का सफल समन्वयन बिजनेस एक्सीलेंस (बीई) विभाग द्वारा किया गया। यह उपलब्धि एनटीपीसी सिंगरौली के प्रत्येक कर्मचारी की सामूहिक प्रतिबद्धता, अनुशासित कार्य संस्कृति तथा उत्कृष्टता की निरंतर साधना का प्रतिफल है।

एनटीपीसी सिंगरौली भविष्य में भी गुणवत्ता, नवाचार, दक्षता एवं सतत् सुधार के उच्चतम मानकों को अपनाते हुए ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करता रहेगा।

Previous Post

अनपरा. नगर पंचायत को बदनाम करने की साजिश का आरोप

Next Post

मुख्याल. “बनाओ गुलाब जामुन,खिलाओ गुलाब जामुन” सोनभद्र की पहचान बताओ गुलाब जामुन

Next Post

मुख्याल. "बनाओ गुलाब जामुन,खिलाओ गुलाब जामुन" सोनभद्र की पहचान बताओ गुलाब जामुन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • सोनभद्र. ड्रैगन फ्रूट और स्ट्रॉबेरी की खेती से खुल रहे आर्थिक समृद्धि के द्वार
  • सिंगरौली के शासन गांव में अवैध शराब बिक्री के विरोध पर युवक से मारपीट, शराब दुकान के बाहर ग्रामीणों का प्रदर्शन, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • सोनभद्र. जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टंडन के आकस्मिक निधन पर कलेक्ट्रेट सभागार में शोकसभा आयोजित
  • मुख्यालय. जनपद में 40 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों की तैनाती के लिए आवेदन आमंत्रित
  • मुख्याल. “बनाओ गुलाब जामुन,खिलाओ गुलाब जामुन” सोनभद्र की पहचान बताओ गुलाब जामुन

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • सोनभद्र. ड्रैगन फ्रूट और स्ट्रॉबेरी की खेती से खुल रहे आर्थिक समृद्धि के द्वार
  • सिंगरौली के शासन गांव में अवैध शराब बिक्री के विरोध पर युवक से मारपीट, शराब दुकान के बाहर ग्रामीणों का प्रदर्शन, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.