• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, July 29, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. ड्रैगन फ्रूट और स्ट्रॉबेरी की खेती से खुल रहे आर्थिक समृद्धि के द्वार

JK Gupta by JK Gupta
July 29, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0 के0……

— 76 किसान स्ट्रॉबेरी, 106 किसान कर रहे ड्रैगनफ्रूट की खेती

Sonbhadra । किसानों की आय बढ़ाने और पारंपरिक खेती के साथ नकदी फसलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बागवानी को लगातार प्रोत्साहन दे रही है। सरकार की विभिन्न योजनाओं और अनुदान का लाभ उठाकर अब सोनभद्र के किसान ड्रैगन फ्रूट और स्ट्रॉबेरी जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों की खेती कर बेहतर आमदनी अर्जित कर रहे हैं। इससे जिले में बागवानी का रकबा लगातार बढ़ रहा है और किसानों का रुझान भी इन फसलों की ओर तेजी से बढ़ा है।

जिला उद्यान अधिकारी मेवाराम ने बताया कि वर्तमान में जनपद के 76 किसान लगभग 75 एकड़ क्षेत्रफल में स्ट्रॉबेरी की खेती कर रहे हैं। विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में इसका रकबा बढ़ाकर 100 एकड़ करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वहीं, 106 किसान 150 एकड़ क्षेत्र में ड्रैगन फ्रूट की खेती कर रहे हैं, जिसे बढ़ाकर 200 एकड़ तक पहुंचाने की योजना बनाई गई है।

उन्होंने बताया कि एकीकृत बागवानी मिशन के अंतर्गत प्रदेश सरकार किसानों को आधुनिक बागवानी अपनाने के लिए आकर्षक अनुदान उपलब्ध करा रही है। ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए किसानों को 2,70,000 रुपये प्रति हेक्टेयर का अनुदान दिया जाता है। यह फसल कम पानी में भी अच्छी पैदावार देती है और एक बार पौधे लगाने के बाद कई वर्षों तक उत्पादन मिलता रहता है। इसकी खेती से किसान प्रति एकड़ 5 से 6 लाख रुपये तक का शुद्ध लाभ अर्जित कर सकते हैं।

इसी प्रकार स्ट्रॉबेरी की खेती को भी सरकार बढ़ावा दे रही है। इस फसल के लिए किसानों को 90,000 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से अनुदान उपलब्ध कराया जाता है। स्ट्रॉबेरी की बाजार में अच्छी मांग होने के कारण किसान प्रति एकड़ 10 से 12 लाख रुपये तक का मुनाफा प्राप्त कर रहे हैं। यही कारण है कि जिले में अधिक से अधिक किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ बागवानी आधारित खेती को अपनाने में रुचि दिखा रहे हैं।

उद्यान विभाग किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण, उन्नत पौध सामग्री और खेती की आधुनिक तकनीकों की जानकारी भी उपलब्ध करा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सरकार का उद्देश्य किसानों को कम लागत में अधिक आय देने वाली फसलों की ओर प्रेरित करना है, ताकि उनकी आय में स्थायी वृद्धि हो सके। विभाग को उम्मीद है कि निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के साथ सोनभद्र प्रदेश में उच्च मूल्य वाली बागवानी फसलों के प्रमुख केंद्रों में अपनी पहचान और मजबूत करेगा।

Previous Post

सिंगरौली के शासन गांव में अवैध शराब बिक्री के विरोध पर युवक से मारपीट, शराब दुकान के बाहर ग्रामीणों का प्रदर्शन, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय मुक्केबाजों का जलवा, सचिन, जादुमणि, साक्षी, अरुंधति और प्रिया ने पदक पक्के किए, Sports Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • जोश में होश खो बैठे कॉकरोच! जंतर-मंतर से उठ जाने पर CJP को किस एक बात का पछतावा?, National Hindi News
  • रेणुकूट. गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धा और भक्ति का संगम, श्री अनंत पद्मावती सेवा आश्रम में हुए विविध धार्मिक आयोजन
  • मुख्यालय. रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी का किया खुलासा, चोरी की बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार
  • कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय मुक्केबाजों का जलवा, सचिन, जादुमणि, साक्षी, अरुंधति और प्रिया ने पदक पक्के किए, Sports Hindi News
  • सोनभद्र. ड्रैगन फ्रूट और स्ट्रॉबेरी की खेती से खुल रहे आर्थिक समृद्धि के द्वार

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • जोश में होश खो बैठे कॉकरोच! जंतर-मंतर से उठ जाने पर CJP को किस एक बात का पछतावा?, National Hindi News
  • रेणुकूट. गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धा और भक्ति का संगम, श्री अनंत पद्मावती सेवा आश्रम में हुए विविध धार्मिक आयोजन

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.