• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 13, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

जोश में होश खो बैठे कॉकरोच! जंतर-मंतर से उठ जाने पर CJP को किस एक बात का पछतावा?, National Hindi News

Admin by Admin
July 29, 2026
in राष्ट्रीय
0
जोश में होश खो बैठे कॉकरोच! जंतर-मंतर से उठ जाने पर CJP को किस एक बात का पछतावा?, National Hindi News
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


छात्र आंदोलन के दौरान दर्ज केस की वापसी और गिरफ्तार लोगों की रिहाई पर कॉकरोच जनता पार्टी जंतर-मंतर से उठने के तीसरे दिन से ही दोबारा सड़क पर उतरने की धमकी दे रही है। लिखित आश्वासन की कमी से मामला उलझा गया है।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) जंतर-मंतर पर आंदोलन खत्म करने के तीसरे दिन से ही प्रदर्शन के दौरान दर्ज मुकदमे वापस लेने और गिरफ्तार लोगों की रिहाई के मुद्दे पर फिर से सड़क पर उतरने की धमकी सरकार को दे रही है। शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग के साथ 20 जून को शुरू आंदोलन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा के बाद 25 जुलाई को खत्म हो गया था। सरकार के वार्ताकार व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और सीजेपी के सौरव दास व आशुतोष रांका ने उस दिन कहा था कि दिल्ली और बीजेपी शासित राज्यों में दर्ज केस वापस लेने और भविष्य में भी पुलिस कार्रवाई नहीं होने पर सहमति बनी है। बिहार और असम में केस वापसी के आदेश निकले और कुछ रिहाई भी हो गई। लेकिन, आश्वासन का लिखित कागज ना होना अब आंदोलन के नेताओं के लिए पछतावा और दोबारा आंदोलन की धमकी देने का आधार बन गया है। सोनम वांगचुक ने सरकार से लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही अपना अनशन 26वें दिन तोड़ा था।

कॉकरोच जनता पार्टी कैंप में लिखित आश्वासन को लेकर खलबली सुप्रीम कोर्ट द्वारा मंगलवार को दिए एक अंतरिम आदेश से बढ़ गई है। सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस कार्रवाई पर सुनवाई के दौरान मामले की एक स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच करवाने का संकेत देते हुए आदेश में कहा कि पुलिस दर्ज मामलों में जांच जारी रख सकती है। माना जा रहा है कि एसआईटी पुलिस के खिलाफ दमन के साथ पुलिस पर हमले के आरोपों की भी जांच कर सकती है। दर्ज केस निरस्त होने से एसआईटी के सामने जांच के दौरान यह संकट पैदा हो सकता है कि वो किस मामले की पड़ताल करे। कोर्ट ने कहा कि पुलिस जांच जारी रख सकती है, लेकिन बेदाग लोगों को अरेस्ट ना करे। केंद्र और राज्यों को अगली सुनवाई में 3 अगस्त को अपना पक्ष रखना है।

सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं; CJP बोली- हमने जो कहा वही हो

सुप्रीम कोर्ट के आदेश से पुलिस जांच जारी रहने की संभावना देखते ही सीजेपी ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाया और पूछा कि सरकारी वकील ने अदालत को क्यों नहीं बताया कि 25 जुलाई को समझौते के तहत केस वापस लेने का आश्वासन दिया गया है। सीजेपी के नेता सौरव दास ने सरकार से वादा निभाने की अपील की और कहा कि अगर सरकार अदालती आदेश की आड़ में प्रदर्शन में शामिल लोगों को परेशान करती है तो दोबारा आंदोलन के सिवा कोई रास्ता नहीं बचेगा। सौरव दास ने कहा कि कोर्ट ने केस वापस लेने पर रोक नहीं लगाई है, इसलिए बिहार और असम की तरह दूसरे राज्यों में सरकार मुकदमे को आगे ना बढ़ाने का फैसला कर सकती है।

सोनम वांगचुक पत्थरबाजों पर चाहते हैं ऐक्शन, CJP को जश्न पर नसीहत भी दी

कॉकरोच जनता पार्टी ने मांग की है कि सरकार अगली सुनवाई में कोर्ट को समझौते की कॉपी देकर आश्वासन के बारे में बताए। सौरव दास ने दावा किया कि 25 जुलाई को जेपी नड्डा ने मुकदमे वापस लेने का जो आश्वासन दिया था, उसका लिखित पत्र 28 जुलाई तक भेजने का भरोसा मिला था। सौरव ने मंगलवार रात दावा किया कि कोर्ट के आदेश का हवाला लेकर सरकार लिखित आश्वासन देने से बच रही है और कह रही है कि मामला अब अदालत के विचाराधीन है। सौरव ने कहा कि सरकार से लिखित आश्वासन नहीं आया है, लेकिन भरोसे का उल्लंघन होता है तो छात्रों की रक्षा के लिए दोबारा आंदोलन करेंगे। लिखित समझौता को लेकर अब पेच फंसने से लगता है कि नई पार्टी के नेताओं में प्रधान के इस्तीफा ने पहले आंदोलन में ही बड़ी सफलता का ऐसा जोश भर दिया कि आंदोलन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की तरह लिखित आश्वासन लेने का होश नहीं रहा।

इनका नाम-पता बताओ; गालीबाजी और गंदी बातों पर दिल्ली पुलिस का बड़ा ऐक्शन

25 जुलाई को टीम कॉकरोच से तीसरे दौर की वार्ता के बाद जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह, सौरव दास और आशुतोष रांका ने मीडिया के सामने सहमति बनने और आंदोलन के खत्म होने का ऐलान किया था। नड्डा ने कहा था- ‘ये एक लिखित मसौदा लेकर आए थे, जिसमें आंदोलन को लेकर चल रहे मुकदमों के बारे में चार प्वाइंट्स दिए थे। उसके साथ-साथ जो बाकी दो डिमांड थी, प्रतिशोधात्मक कार्रवाई ना की जाए, मुआवजा दिया जाए और इनके 5 प्वाइंट चार्टर पर विचार हो। उस पर विस्तार से चर्चा हुई। … इनके चार प्वाइंट का लब्बोलुआब ये था कि कोई भी एक्शन, FIR ना हो और अगर है तो वो वापस लिया जाए। वो चाहे दिल्ली पुलिस द्वारा हुआ हो, चाहे वो बीजेपी शासित राज्यों में कहीं हुआ हो। वो FIR कॉपी इनको हम देंगे। और उसको वापस लेने के बाद कोई एक्शन नहीं होगा, इस बात को सरकार ने स्वीकारा है। जो प्रोटेस्टर्स के साथ प्रोटेस्ट के दौरान हुआ है। उसी तरह से भविष्य में भी आयोजकों या प्रदर्शनकारियों पर इस आंदोलन के लिए आगे कोई केस नहीं होगा, इस बात को हम लोगों ने माना है।’

सरकार ने बुलाया, SC का आदेश दिखाया; CJP के सौरव दास बोले- कोई लिखित गारंटी नहीं मिली

जेपी नड्डा के बाद सौरव दास ने अंग्रेजी में कहा था- ‘हमारी मांगों पर तयशुदा समय सीमा के अंदर अमल के आश्वासन पर बनी सहमति के आधार पर हम आंदोलन खत्म कर रहे हैं।’ आशुतोष रांका ने हिन्दी में कहा था- ‘हमारी तमाम मांगें मान ली गई हैं। हम तत्काल प्रभाव से आंदोलनकारियों से शांतिपूर्वक घर लौटने का आग्रह करते हैं। आगे की जो भी हमारी रणनीति, या बातचीत होगी, उससे हम आपको अवगत कराएंगे। हमारी मांगें मान ली गई है।’

तेज प्रताप यादव रिहा हो गए, विधायक संदीप सौरव अब तक जेल में क्यों? देरी पर भड़की सीपीआई-माले

सरकार की तरफ से जेपी नड्डा द्वारा 25 जुलाई को दिए गए आश्वासन के तहत बिहार और असम में केस वापसी का आदेश सरकार ने जारी कर दिया है। बिहार के 20 जिलों में 64 मुकदमे और असम में 5 मुकदमे वापस लिए गए हैं। आंदोलन के दौरान गिरफ्तार लोगों की रिहाई भी शुरू हो चुकी है। सरकार के आश्वासन के उल्लंघन में कोई पुलिस कार्रवाई होती फिलहाल दिख नहीं रही है, लेकिन आगे सुप्रीम कोर्ट क्या तय करता है, इस पर सबकी नजर रहेगी।



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

रेणुकूट. गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धा और भक्ति का संगम, श्री अनंत पद्मावती सेवा आश्रम में हुए विविध धार्मिक आयोजन

Next Post

सोनभद्र. अवैध अस्पतालों, क्लीनिकों एवं पैथोलॉजी केन्द्रों के विरुद्ध चला सघन अभियान

Next Post

सोनभद्र. अवैध अस्पतालों, क्लीनिकों एवं पैथोलॉजी केन्द्रों के विरुद्ध चला सघन अभियान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • Hi
  • सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • Success Story: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं मानी हार; झुंझुनूं की लक्ष्मी बनीं टीम इंडिया की उपकप्तान
  • मॉन्ट्रियल में अमेरिकी खिलाड़ियों का दबदबा, शेल्टन-नाकाशीमा फाइनल में आमने-सामने
  • पिता के निधन से टूट गए हैं लियोनेल मेसी, रिटायरमेंट के दिए संकेत; बोले- पैरों में ताकत ही नहीं बची, Football Hindi News

Breaking News

Hi

by JK Gupta
August 13, 2026
0

Hi

Read moreDetails

सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
by Admin
August 13, 2026
0

13 अगस्त, गुरुवार: सिंगरौली में लगातार मूसलाधार बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग पर कई फीट...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio