• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर ब्लास्ट में गिरा दो मंजिला मकान, 2 मासूमों समेत 5 की मौत, CM योगी का मुआवजे का ऐलान

Admin by Admin
September 28, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर ब्लास्ट में गिरा दो मंजिला मकान, 2 मासूमों समेत 5 की मौत, CM योगी का मुआवजे का ऐलान


Last Updated:September 28, 2026, 22:36 IST

Fatehpur Cylinder Blast Latest Update: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. यहां एक घर में खाना बनाते समय अचानक रसोई गैस सिलेंडर में भीषण विस्फोट हो गया, जिसके चलते दो मंजिला पक्का मकान ताश के पत्तों की तरह ढहकर मलबे में तब्दील हो गया. इस धमाके में दो मासूम बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं. हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया है.

फतेहपुर में सिलेंडर ब्लास्ट, 2 मासूम समेत 5 की मौत, CM योगी का मुआवजे का ऐलानZoom

फतेहपुर में सिलेंडर ब्लास्ट में पांच लोगों की मौत, सीएम योगी ने 2-2 लाख मुआवजे का ऐलान किया.

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है. मलवां थाना क्षेत्र के कस्बे में सोमवार शाम सूरज गुप्ता के मकान में अचानक गैस सिलेंडर में जोरदार ब्लास्ट हो गया. विस्फोट इतना भयानक था कि पूरी दो मंजिला इमारत पलक झपकते ही जमींदोज होकर मलबे के ढेर में तब्दील हो गई. धमाके की गूंज से पूरा इलाका दहल उठा और आसपास मौजूद लोगों को लगा कि कोई भीषण भूकंप आ गया है.

जानकारी के अनुसार, शाम करीब 5:30 बजे घर में खाना बनाया जा रहा था, तभी अचानक सिलेंडर में विस्फोट हो गया. विस्फोट का असर इतना जबरदस्त था कि मुख्य इमारत पूरी तरह ध्वस्त हो गई, जबकि आसपास के कई मकानों की बीम और दीवारों में भी गहरी दरारें आ गईं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) और स्थानीय थाने की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दिन के उजाले में ही फौरन राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया.

मलबे से निकाले गए 7 लोग, 5 की मौत की पुष्टि
पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से कुल सात लोगों को बाहर निकाला. फतेहपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. उदय भान सिंह ने पुष्टि की है कि हादसे में दो मासूम बच्चों सहित चार लोगों की घटना स्थल और एक की अस्पताल में मौत हो चुकी है. वहीं तीन घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जिसमें से एक की मौत हो गई. अन्य दो घायलों (एक महिला और एक पुरुष) की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

एसपी और डीएम पहुंचे मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) अभिमन्यु मांगलिक और जिलाधिकारी (DM) भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पीआरवी पर सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने रेस्क्यू शुरू कर दिया था. फॉरेंसिक और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर मौजूद हैं और विस्फोट के सटीक कारणों की जांच कर रही हैं.

मलबे के नीचे किसी अन्य व्यक्ति के दबे होने की आशंका को देखते हुए एसडीआरएफ (SDRF) की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया है. रात के समय सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए बिजली विभाग के सहयोग से भारी लाइट्स और जनरेटर की व्यवस्था की गई. सूचना मिलने तक रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त हो चुका है.

सीएम योगी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
फतेहपुर के इस दर्दनाक हादसे का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की. सीएम योगी ने मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को घायलों के समुचित एवं निशुल्क इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं.

About the Author

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

Location :

Fatehpur,Uttar Pradesh

First Published :

September 28, 2026, 22:36 IST



Source link

Post Views: 3
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

एशियन गेम्स में भारत का ‘सुपर मंडे’… 8 मेडल से सजा दिन, टूटा ऐतिहासिक रिकॉर्ड और जैवलिन में गरजे दो शेर

Next Post

रणबीर कपूर के बर्थडे पर ‘रामायण’ के मेकर्स ने शेयर किया BTS वीडियो, नजर आई स्टारकास्ट के पर्दे के पीछे की मेहनत

Next Post
रणबीर कपूर के बर्थडे पर ‘रामायण’ के मेकर्स ने शेयर किया BTS वीडियो, नजर आई स्टारकास्ट के पर्दे के पीछे की मेहनत

रणबीर कपूर के बर्थडे पर 'रामायण' के मेकर्स ने शेयर किया BTS वीडियो, नजर आई स्टारकास्ट के पर्दे के पीछे की मेहनत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.