• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रणबीर कपूर के बर्थडे पर ‘रामायण’ के मेकर्स ने शेयर किया BTS वीडियो, नजर आई स्टारकास्ट के पर्दे के पीछे की मेहनत

Admin by Admin
September 28, 2026
in मनोरंजन
0
रणबीर कपूर के बर्थडे पर ‘रामायण’ के मेकर्स ने शेयर किया BTS वीडियो, नजर आई स्टारकास्ट के पर्दे के पीछे की मेहनत


Last Updated:September 28, 2026, 23:40 IST

रणबीर कपूर के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ के मेकर्स ने फैंस को खास तोहफा दिया है. मेकर्स ने फिल्म का एक BTS वीडियो शेयर किया है, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में उनके लुक, किरदार की तैयारी और फिल्म की शूटिंग से जुड़ी कई खास झलकियां देखने को मिल रही हैं.

ख़बरें फटाफट

रणबीर कपूर के बर्थडे पर 'रामायण' के मेकर्स ने शेयर किया BTS वीडियोZoom

रामायण की स्टारकास्ट की नजर आईं मेहनत फोटो साभार. youtube/grab

नई दिल्ली. रणबीर कपूर के 44वें जन्मदिन पर ‘रामायण’ के मेकर्स ने फैंस को खास सरप्राइज दिया है. मेकर्स ने फिल्म का एक स्पेशल BTS वीडियो शेयर किया है, जिसमें रणबीर भगवान राम के किरदार में नजर आ रहे हैं. वीडियो में एक्टर के राम के लुक में ट्रांसफॉर्मेशन से लेकर फिल्म की शूटिंग और एक्शन की तैयारी तक की झलक देखने को मिलती है. इस वीडियो ने फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है.

‘रामायण’ का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं. BTS वीडियो में उन्होंने बताया कि ‘रामायण’ जैसे महाकाव्य से करोड़ों लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं. ऐसे में फिल्म के किरदारों के लिए सही कलाकारों को चुनना एक बड़ी जिम्मेदारी थी. रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं. एक्टर ने भी अपने किरदार को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट को किसी आम फिल्म या दूसरे किरदार की तरह नहीं लिया. उनके लिए भगवान राम का किरदार निभाना एक बड़ी जिम्मेदारी है और वह इसे पूरी ईमानदारी के साथ पर्दे पर उतारना चाहते हैं.

साई पल्लवी और अरुण गोविल ने भी की रणबीर की तारीफ

वीडियो में फिल्म की स्टारकास्ट की भी झलक देखने को मिलती है. इसमें दशरथ का किरदार निभा रहे अरुण गोविल और सीता की भूमिका में नजर आने वाली साई पल्लवी भी दिखाई देती हैं. वहीं, लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे नजर आ रहे हैं. तीनों कलाकार वीडियो में रणबीर की उन खूबियों के बारे में बात करते दिख रहे हैं, जो उन्हें भगवान राम के किरदार के लिए खास बनाती हैं. BTS में कलाकारों के लुक को तैयार करने से लेकर सेट पर सीन्स की शूटिंग तक की कई झलकियां दिखाई गई हैं.

रणबीर ने एक्शन सीन्स के लिए ली खास ट्रेनिंग

‘रामायणम्’ के BTS वीडियो में फिल्म के बड़े स्तर पर किए जा रहे काम की भी झलक मिलती है. फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने इस प्रोजेक्ट के लिए भारत और विदेशों के कई बेहतरीन टैलेंट को साथ जोड़ा है.फिल्म के एक्शन सीन्स को तैयार करने में इंटरनेशनल एक्शन और स्टंट एक्सपर्ट टेरी नोटरी भी जुड़े हैं. उन्होंने रणबीर कपूर को फिल्म के एक्शन सीन्स के लिए खास ट्रेनिंग दी है. फिल्म की टीम का फोकस सिर्फ बड़े विजुअल्स पर ही नहीं, बल्कि किरदारों और एक्शन को बारीकी से पर्दे पर उतारने पर भी है.

बता दें कि BTS वीडियो के जरिए फिल्म की मेकिंग और इसके बड़े विजन की झलक देखने को मिलती है. मेकर्स ने रणबीर कपूर को जन्मदिन की बधाई देते हुए यह खास वीडियो शेयर किया है. फिल्म से जुड़े हर नए अपडेट के साथ दर्शकों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी सामने आया था, जिसे दर्शकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला. दो पार्ट में रिलीज होने वाली इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे.

About the Author

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 28, 2026, 23:40 IST





Source link

Post Views: 4
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर ब्लास्ट में गिरा दो मंजिला मकान, 2 मासूमों समेत 5 की मौत, CM योगी का मुआवजे का ऐलान

Next Post

ओबरा. वर्दी में शराब सेवन का वीडियो वायरल, नवा टोला चौकी इंचार्ज की शिकायत उच्चाधिकारियों को भेजी गई

Next Post

ओबरा. वर्दी में शराब सेवन का वीडियो वायरल, नवा टोला चौकी इंचार्ज की शिकायत उच्चाधिकारियों को भेजी गई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.