मुख्य संवाददाता@सौरभ गोस्वामी…..

ओबरा थाना क्षेत्र के नवा टोला चौकी क्षेत्र से जुड़ा एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वर्दी पहने एक पुलिसकर्मी कथित तौर पर बीयर का सेवन करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर पुलिस विभाग में चर्चा तेज हो गई है।

बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर पुलिसकर्मी का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसी दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने वीडियो बनाने वाले युवकों का मोबाइल लेने का प्रयास किया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मामले को लेकर सीओ ओबरा प्रभात राय ने बताया कि शराब सेवन के संबंध में नवा टोला चौकी इंचार्ज के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत को कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया गया है। मामले में जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई स्पष्ट होगी।