• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय कोरट सहित पंचायत भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण

JK Gupta by JK Gupta
November 21, 2026
in सोनभद्र
0

ब्यूरो@जे0 के0….


Sonbhadra। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने आज प्राथमिक विद्यालय कोरट का औचक निरीक्षण कर वहां की शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में उपस्थित बच्चों से संवाद कर उनकी पढ़ाई-लिखाई एवं शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

विद्यालय में बाउंड्रीवॉल का निर्माण नहीं होने पर जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए तत्काल स्टीमेट तैयार कर प्रस्तुत किया जाए, ताकि आवश्यक कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य शीघ्र कराया जा सके।

विद्यालय की कंप्यूटर लैब के निरीक्षण के दौरान कंप्यूटर अव्यवस्थित पाए गए तथा साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कंप्यूटर लैब की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने तथा सभी कंप्यूटरों को सुव्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने पंचायत भवन कोरट का निरीक्षण किया। उन्होंने पंचायत भवन में कार्यरत कंप्यूटर सहायक से वहां संचालित कार्यों एवं जनसुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। पंचायत भवन एवं उसमें संचालित सीएससी जनसेवा केंद्र के भवन का निरीक्षण करते हुए उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को भवन की रंगाई-पुताई एवं समुचित सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिए, जिससे भवन स्वच्छ, आकर्षक एवं सुव्यवस्थित दिखाई दे।

जिलाधिकारी ने इसके बाद समीप स्थित आंगनबाड़ी केंद्र कोरट का भी निरीक्षण किया। केंद्र में कराए जा रहे सुंदरीकरण एवं रंगाई-पुताई के कार्यों को और बेहतर तरीके से कराने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र को आकर्षक एवं स्वच्छ बनाया जाए तथा परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि बच्चों को स्वच्छ एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध हो सके।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों का प्राथमिकता के आधार पर अनुपालन सुनिश्चित करते हुए सभी आवश्यक कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराए जाएं।

Views: 9
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन सक्रिय, दो नाबालिगों को संयुक्त टीम ने कराया रेस्क्यू

Related Posts

  • सोनभद्र. बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन सक्रिय, दो नाबालिगों को संयुक्त टीम ने कराया रेस्क्यू सोनभद्र. बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन सक्रिय, दो नाबालिगों को संयुक्त टीम ने कराया रेस्क्यू
  • बीजपुर. घरों व मंदिरों में धूमधाम से मना तुलसी विवाह, शालिग्राम-तुलसी के विवाह से गूंजा परिसर बीजपुर. घरों व मंदिरों में धूमधाम से मना तुलसी विवाह, शालिग्राम-तुलसी के विवाह से गूंजा परिसर
  • बीजपुर. सड़क हादसे में मृत बाबूलाल का शव पहुंचा ननिहाल, देर शाम हुआ दाह संस्कार बीजपुर. सड़क हादसे में मृत बाबूलाल का शव पहुंचा ननिहाल, देर शाम हुआ दाह संस्कार
  • सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज नगर के शिवाजी सेवा बस्ती में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ तुलसी विवाह सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज नगर के शिवाजी सेवा बस्ती में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ तुलसी विवाह
  • बीजपुर. पंचायत भवन जरहां में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन, 26 मरीजों का हुआ पंजीकरण बीजपुर. पंचायत भवन जरहां में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन, 26 मरीजों का हुआ पंजीकरण
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement