• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन सक्रिय, दो नाबालिगों को संयुक्त टीम ने कराया रेस्क्यू

JK Gupta by JK Gupta
November 21, 2026
in सोनभद्र
0

ब्यूरो@जे0 के0…..


कोन के रामगढ़ गांव में पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्रवाई, बालिका को संरक्षण में भेजा


Sonbhadra । कोन थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में बाल विवाह के प्रयास की सूचना पर पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नाबालिगों को रेस्क्यू किया। इनमें एक बालिका और एक बालक शामिल हैं। बालिका को संरक्षण के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपुर्द किया गया, जबकि बालक को परिजनों के साथ भेजकर काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और जिला प्रोबेशन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में बाल संरक्षण के तहत यह कार्रवाई की गई। सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह ने टीम गठित कर मौके पर भेजी। टीम में केस वर्कर सीमा शर्मा, बजरंग सिंह और वन स्टॉप सेंटर के नागेंद्र सिंह शामिल रहे।

संयुक्त टीम ने थाना कोन पहुंचकर बच्चों की सुपुर्दगी से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। थाना प्रभारी ने बालिका को संरक्षण के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन टीम को सौंप दिया। वहीं बालक को 23 नवंबर को विकास भवन स्थित कार्यालय में काउंसलिंग के लिए उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि बाल विवाह कानूनन अपराध है। उन्होंने आमजन से अपील की कि कहीं भी बाल विवाह की तैयारी या बच्चों के शोषण की जानकारी मिले तो तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना दें, ताकि समय रहते बच्चों को सुरक्षित किया जा सके।

Views: 14
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

बीजपुर. घरों व मंदिरों में धूमधाम से मना तुलसी विवाह, शालिग्राम-तुलसी के विवाह से गूंजा परिसर

Next Post

सोनभद्र. जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय कोरट सहित पंचायत भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण

Next Post

सोनभद्र. जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय कोरट सहित पंचायत भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण

Related Posts

  • सोनभद्र. जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय कोरट सहित पंचायत भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण सोनभद्र. जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय कोरट सहित पंचायत भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण
  • बीजपुर. घरों व मंदिरों में धूमधाम से मना तुलसी विवाह, शालिग्राम-तुलसी के विवाह से गूंजा परिसर बीजपुर. घरों व मंदिरों में धूमधाम से मना तुलसी विवाह, शालिग्राम-तुलसी के विवाह से गूंजा परिसर
  • बीजपुर. सड़क हादसे में मृत बाबूलाल का शव पहुंचा ननिहाल, देर शाम हुआ दाह संस्कार बीजपुर. सड़क हादसे में मृत बाबूलाल का शव पहुंचा ननिहाल, देर शाम हुआ दाह संस्कार
  • सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज नगर के शिवाजी सेवा बस्ती में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ तुलसी विवाह सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज नगर के शिवाजी सेवा बस्ती में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ तुलसी विवाह
  • बीजपुर. पंचायत भवन जरहां में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन, 26 मरीजों का हुआ पंजीकरण बीजपुर. पंचायत भवन जरहां में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन, 26 मरीजों का हुआ पंजीकरण
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement