• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. सड़क हादसे में मृत बाबूलाल का शव पहुंचा ननिहाल, देर शाम हुआ दाह संस्कार

JK Gupta by JK Gupta
November 21, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@रामबली मिश्रा….


माता-पिता की डेढ़ दशक पहले हो चुकी थी मौत, नाना के घर रहकर मजदूरी से करता था जीवनयापन


दुद्धी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले बाबूलाल अगरिया (20) पुत्र तेजबली अगरिया का शव शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। देर शाम शव बीजपुर थाना क्षेत्र के रजमिलान गांव स्थित ननिहाल पहुंचा, जहां परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। गमगीन माहौल में देर शाम मृतक का दाह संस्कार कर दिया गया।

परिजनों के अनुसार बाबूलाल के माता-पिता की करीब डेढ़ दशक पहले ही मौत हो चुकी थी। बड़ा भाई गोरेलाल और बाबूलाल दोनों अपने ननिहाल रजमिलान गांव में नाना रामदेव के घर रहकर मजदूरी करते थे और इसी से अपना जीवनयापन कर रहे थे।

बताया गया कि गुरुवार को रजमिलान निवासी किशुन दास का ट्रैक्टर लेकर उनका पुत्र रामखेलावन दुद्धी गया था। उसके साथ गांव के ही सोना और बाबूलाल अगरिया भी थे।

वापस लौटते समय दुद्धी थाना क्षेत्र के डुमरडीहा पुल के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीन लोग उसकी चपेट में आ गए, जिनमें दो गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाबूलाल की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर शीतगृह में रखवा दिया। मृतक के बड़े भाई गोरेलाल ने बताया कि परिजनों के देर से पहुंचने के कारण शुक्रवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद अपराह्न में शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। इसके बाद शव ननिहाल पहुंचा, जहां देर शाम अंतिम संस्कार किया गया।

Views: 24
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज नगर के शिवाजी सेवा बस्ती में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ तुलसी विवाह

Next Post

बीजपुर. घरों व मंदिरों में धूमधाम से मना तुलसी विवाह, शालिग्राम-तुलसी के विवाह से गूंजा परिसर

Next Post

बीजपुर. घरों व मंदिरों में धूमधाम से मना तुलसी विवाह, शालिग्राम-तुलसी के विवाह से गूंजा परिसर

Related Posts

  • सोनभद्र. जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय कोरट सहित पंचायत भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण सोनभद्र. जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय कोरट सहित पंचायत भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण
  • सोनभद्र. बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन सक्रिय, दो नाबालिगों को संयुक्त टीम ने कराया रेस्क्यू सोनभद्र. बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन सक्रिय, दो नाबालिगों को संयुक्त टीम ने कराया रेस्क्यू
  • बीजपुर. घरों व मंदिरों में धूमधाम से मना तुलसी विवाह, शालिग्राम-तुलसी के विवाह से गूंजा परिसर बीजपुर. घरों व मंदिरों में धूमधाम से मना तुलसी विवाह, शालिग्राम-तुलसी के विवाह से गूंजा परिसर
  • सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज नगर के शिवाजी सेवा बस्ती में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ तुलसी विवाह सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज नगर के शिवाजी सेवा बस्ती में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ तुलसी विवाह
  • बीजपुर. पंचायत भवन जरहां में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन, 26 मरीजों का हुआ पंजीकरण बीजपुर. पंचायत भवन जरहां में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन, 26 मरीजों का हुआ पंजीकरण
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement