संवाददाता@संदीप अग्रहरी……
मोतियाबिंद से पीड़ित 16 मरीजों को ऑपरेशन के लिए मिश्रा पाली क्लिनिक ले गई टीम

विश्व हिंदू परिषद के जिला सत्संग प्रमुख रोहित सिंह बघेल के अथक प्रयास से शनिवार को ग्राम पंचायत जरहां के पंचायत भवन में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 26 मरीजों का पंजीकरण किया गया, जिसमें से 16 मरीजों को ऑपरेशन के लिए मिश्रा पाली क्लिनिक ले जाया गया।

मिश्रा पाली क्लिनिक के प्रबंधक दिनेश मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित शिविर में आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों की आंखों की जांच की गई तथा उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर नेत्र परीक्षण कराया। इस दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों की पहचान कर उन्हें बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के राजेश कांत गुर्जर, महात्मा गांधी मेमोरियल स्कूल के प्रधानाचार्य रवि प्रभात मौर्य, प्रवीण सिंह बघेल एवं वर्तमान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद भारती पूरे समय मौजूद रहे। सभी ने शिविर में अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में सहयोग किया।

निःशुल्क नेत्र शिविर के आयोजन से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी देखने को मिली। लोगों ने आयोजकों के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए आभार जताया।