• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चोपन. बेमौसम बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, शादी-विवाह की तैयारियों पर भी पड़ा असर

JK Gupta by JK Gupta
November 21, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@कृपा शंकर पांडेय……


जिले के कई इलाकों में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने आम जनजीवन के साथ खेती-किसानी और शादी-विवाह के आयोजनों को भी प्रभावित करना शुरू कर दिया है। बारिश से जहां वातावरण में फैले प्रदूषण से लोगों को कुछ राहत मिली है, वहीं खेतों में कटकर पड़ी धान की फसल भीगने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम का यही रुख बना रहा तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

किसान प्रेम शंकर पांडेय ने बताया कि धान की कटाई के बाद खेतों में पड़ी फसल लगातार बारिश से भीग रही है। कई स्थानों पर किसान फसल को सुरक्षित जगहों तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। इससे धान के दाने का रंग बदलने, गुणवत्ता खराब होने और फसल के सड़ने की आशंका बढ़ गई है।

किसानों का अनुमान है कि बारिश जारी रहने पर खेतों में पड़ी धान की फसल को 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान हो सकता है। इससे किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिरने की आशंका है।

हालांकि सरसों, चना और जिन खेतों में गेहूं की बुवाई हो चुकी है, वहां बारिश से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। इन फसलों के लिए मिट्टी में पर्याप्त नमी फायदेमंद साबित हो सकती है। दूसरी ओर सब्जियों की खेती करने वाले किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

लगातार नमी और मौसम में बदलाव से सब्जियों में कीट लगने तथा विभिन्न रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। फसलों को बचाने के लिए किसानों को अतिरिक्त दवाओं का छिड़काव करना पड़ सकता है, जिससे खेती की लागत बढ़ेगी।

उधर, बारिश का असर शादी-विवाह के आयोजनों पर भी दिखाई देने लगा है। एकादशी के बाद लगन शुरू होने से जिले में वैवाहिक कार्यक्रमों की तैयारियां तेज हो गई हैं। 21 नवंबर को शुभ मुहूर्त होने के कारण कई परिवारों में विवाह समारोह आयोजित किए जा रहे हैं।

ऐसे में लगातार बारिश से टेंट, सजावट, भोजन व्यवस्था और बारातियों के आवागमन में परेशानी होने की आशंका है। खुले स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करने वाले परिवारों को अतिरिक्त इंतजाम करने पड़ रहे हैं, जिससे उनका बजट भी प्रभावित हो सकता है।

कुल मिलाकर बेमौसम बारिश ने जिले में दोहरी चुनौती खड़ी कर दी है। एक ओर किसान अपनी तैयार धान की फसल को बचाने के लिए परेशान हैं, तो दूसरी ओर शादी-विवाह वाले परिवार मौसम के बदलते मिजाज को लेकर चिंतित हैं।

Views: 36
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. ऐतिहासिक जीत के बाद सोनभद्र पहुंचे एमएलसी आशुतोष सिन्हा, सपाइयों ने किया जोरदार स्वागत

Next Post

बीजपुर. पंचायत भवन जरहां में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन, 26 मरीजों का हुआ पंजीकरण

Next Post

बीजपुर. पंचायत भवन जरहां में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन, 26 मरीजों का हुआ पंजीकरण

Related Posts

  • सोनभद्र. जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय कोरट सहित पंचायत भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण सोनभद्र. जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय कोरट सहित पंचायत भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण
  • सोनभद्र. बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन सक्रिय, दो नाबालिगों को संयुक्त टीम ने कराया रेस्क्यू सोनभद्र. बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन सक्रिय, दो नाबालिगों को संयुक्त टीम ने कराया रेस्क्यू
  • बीजपुर. घरों व मंदिरों में धूमधाम से मना तुलसी विवाह, शालिग्राम-तुलसी के विवाह से गूंजा परिसर बीजपुर. घरों व मंदिरों में धूमधाम से मना तुलसी विवाह, शालिग्राम-तुलसी के विवाह से गूंजा परिसर
  • बीजपुर. सड़क हादसे में मृत बाबूलाल का शव पहुंचा ननिहाल, देर शाम हुआ दाह संस्कार बीजपुर. सड़क हादसे में मृत बाबूलाल का शव पहुंचा ननिहाल, देर शाम हुआ दाह संस्कार
  • सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज नगर के शिवाजी सेवा बस्ती में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ तुलसी विवाह सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज नगर के शिवाजी सेवा बस्ती में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ तुलसी विवाह
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement