• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. ऐतिहासिक जीत के बाद सोनभद्र पहुंचे एमएलसी आशुतोष सिन्हा, सपाइयों ने किया जोरदार स्वागत

JK Gupta by JK Gupta
November 21, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..दो रात और तीन दिन तक मतगणना स्थल पर डटे रहने वाले पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का जताया आभार


वाराणसी स्नातक खंड से लगातार दूसरी बार निर्वाचित एमएलसी आशुतोष सिन्हा का शनिवार को सोनभद्र आगमन पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सुबह से हो रही हल्की बारिश के बीच दोपहर बाद समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचे आशुतोष सिन्हा का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और जीत की बधाई दी।

इस दौरान जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, सांसद छोटेलाल खरवार, पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।

स्वागत से अभिभूत एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि उनकी जीत में सोनभद्र के समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उन्होंने कहा कि चुनाव में वोट बनवाने और मतदान कराने से ज्यादा चुनौतीपूर्ण मतगणना कराना रहा। लगातार दो रात और तीन दिन तक मतगणना चली। इस दौरान सोनभद्र के कार्यकर्ता वाराणसी पहुंचकर बारिश में भी डटे रहे और मतगणना प्रक्रिया पर नजर बनाए रखी।

उन्होंने कहा कि सोनभद्र भौगोलिक रूप से बड़ा जिला है, इसके बावजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक बूथ पर मजबूती से काम किया। कम मतदान के बावजूद हर राउंड और हर बूथ पर पार्टी को बढ़त मिली। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और मेहनत से यह ऐतिहासिक जीत संभव हुई है।

आशुतोष सिन्हा ने सभी सहयोगियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि यह जीत समाजवादी पार्टी को मजबूत करने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की दिशा में एक कदम है।

इस अवसर पर सईद कुरैशी, राजेंद्र पटेल, गीता गौर, मन्दाकिनी पाण्डेय, निधि पाण्डेय, जयप्रकाश पांडेय, विजय यादव, रविंद्र पटेल, वेदमणि शुक्ला, मन्नू पांडेय, सत्यम पांडेय, हिदायत खान, विनीत सरोज, डॉ. लोकपति पटेल, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, नंदलाल मौर्य, रमेश यादव, नीतीश पांडेय, विमलेश पटेल, मुनीर अहमद, राधा सिंह, यशवंत सिंह, अमरनाथ,राम भरोसे पटेल, बबलू धंगर और रामकिशुन चौधरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Views: 34
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

दुद्धी. 23 नवंबर को होने वाला अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा निरस्त

Next Post

चोपन. बेमौसम बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, शादी-विवाह की तैयारियों पर भी पड़ा असर

Next Post

चोपन. बेमौसम बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, शादी-विवाह की तैयारियों पर भी पड़ा असर

Related Posts

  • सोनभद्र. जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय कोरट सहित पंचायत भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण सोनभद्र. जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय कोरट सहित पंचायत भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण
  • सोनभद्र. बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन सक्रिय, दो नाबालिगों को संयुक्त टीम ने कराया रेस्क्यू सोनभद्र. बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन सक्रिय, दो नाबालिगों को संयुक्त टीम ने कराया रेस्क्यू
  • बीजपुर. घरों व मंदिरों में धूमधाम से मना तुलसी विवाह, शालिग्राम-तुलसी के विवाह से गूंजा परिसर बीजपुर. घरों व मंदिरों में धूमधाम से मना तुलसी विवाह, शालिग्राम-तुलसी के विवाह से गूंजा परिसर
  • बीजपुर. सड़क हादसे में मृत बाबूलाल का शव पहुंचा ननिहाल, देर शाम हुआ दाह संस्कार बीजपुर. सड़क हादसे में मृत बाबूलाल का शव पहुंचा ननिहाल, देर शाम हुआ दाह संस्कार
  • सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज नगर के शिवाजी सेवा बस्ती में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ तुलसी विवाह सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज नगर के शिवाजी सेवा बस्ती में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ तुलसी विवाह
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement