संवाददाता@उपेंद्र तिवारी…..

कौमी एकता सप्ताह के अंतर्गत आगामी 23 नवंबर को आयोजित होने वाला 41वाँ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए कौमी एकता समिति के अध्यक्ष रामलोचन तिवारी ने बताया कि समिति द्वारा 23 नवंबर को इस भव्य कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियां की जा रही थीं, जिसमें देश के कई नामचीन कवि और शायर शिरकत करने वाले थे।

हालांकि, कुछ अपरिहार्य कारणों के चलते फिलहाल इस कार्यक्रम को स्थगित (निरस्त) करने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम की अगली तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।