• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. बैढ़न–बीजपुर बाईपास मार्ग पर कई घंटे से लगा जाम, यातायात बाधित

JK Gupta by JK Gupta
November 21, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@रामबली मिश्रा…..


ट्रेलर का सापट टूटने से सड़क के बीच खड़ा हुआ वाहन, वैकल्पिक रास्ता बनाने में जुटा एनटीपीसी प्रबंधन


बीजपुर ग्राम पंचायत के पुनर्वास बाईपास बैढ़न–सिरसोती मार्ग पर शनिवार को ट्रेलर का सापट टूटने से कई घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। मेवालाल के घर के समीप ट्रेलर सड़क के बीचोंबीच खड़ा हो जाने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके चलते आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और राहगीरों सहित वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जाम में फंसे वाहन चालक सुनील कुमार, आकाश, दीपक, विजय शंकर और नरेंद्र कुमार शर्मा आदि ने बताया कि वे शुक्रवार की रात से शनिवार अपराह्न तक जाम में फंसे हुए हैं। घंटों से सड़क पर खड़े रहने के कारण खाने-पीने की भी गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।

कुछ वाहन चालकों के पास गाड़ियों में राशन और अन्य सामान उपलब्ध होने के कारण वे अपना भोजन बनाकर समय गुजार रहे हैं, जबकि अन्य चालक परेशानियों से जूझ रहे हैं।

जाम से निजात दिलाने के लिए एनटीपीसी प्रबंधन की ओर से वैकल्पिक रास्ता तैयार कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि फंसे वाहनों को सुरक्षित निकाला जा सके और यातायात बहाल हो।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि मार्ग सिंगल होने के कारण वाहनों को निकालना संभव नहीं हो पा रहा है। सड़क के बगल से अस्थायी रास्ता बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही यातायात बहाल कराने की कोशिश की जा रही है। मौके पर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में तैनात है।

Views: 39
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. मौसम बदलने से बढ़ी ठंड, बारिश ने किसानों की बढ़ाई चिंता

Next Post

दुद्धी. 23 नवंबर को होने वाला अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा निरस्त

Next Post

दुद्धी. 23 नवंबर को होने वाला अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा निरस्त

Related Posts

  • सोनभद्र. जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय कोरट सहित पंचायत भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण सोनभद्र. जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय कोरट सहित पंचायत भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण
  • सोनभद्र. बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन सक्रिय, दो नाबालिगों को संयुक्त टीम ने कराया रेस्क्यू सोनभद्र. बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन सक्रिय, दो नाबालिगों को संयुक्त टीम ने कराया रेस्क्यू
  • बीजपुर. घरों व मंदिरों में धूमधाम से मना तुलसी विवाह, शालिग्राम-तुलसी के विवाह से गूंजा परिसर बीजपुर. घरों व मंदिरों में धूमधाम से मना तुलसी विवाह, शालिग्राम-तुलसी के विवाह से गूंजा परिसर
  • बीजपुर. सड़क हादसे में मृत बाबूलाल का शव पहुंचा ननिहाल, देर शाम हुआ दाह संस्कार बीजपुर. सड़क हादसे में मृत बाबूलाल का शव पहुंचा ननिहाल, देर शाम हुआ दाह संस्कार
  • सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज नगर के शिवाजी सेवा बस्ती में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ तुलसी विवाह सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज नगर के शिवाजी सेवा बस्ती में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ तुलसी विवाह
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement