• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. मौसम बदलने से बढ़ी ठंड, बारिश ने किसानों की बढ़ाई चिंता

JK Gupta by JK Gupta
November 21, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..खेतों में कटी धान की फसल भीगने का खतरा, गेहूं-चना की बोआई भी हो सकती है प्रभावित


जिले में शनिवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश होती रही। ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट आई और लोगों को ठंड का एहसास होने लगा। वहीं, बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में कटी पड़ी धान की फसल भीगने से नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

जिले के कई क्षेत्रों में धान की कटाई के बाद फसल अभी खेतों और खलिहानों में पड़ी हुई है। ऐसे में बारिश से धान के दाने काले पड़ने, फसल की गुणवत्ता खराब होने और अनाज के सड़ने का खतरा बढ़ गया है। किसानों को आशंका है कि यदि बारिश जारी रही तो उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने बताया कि चक्रवाती तूफान अकवान के कारण हो रही बारिश से किसानों को काफी नुकसान हो सकता है। इस समय धान की कटाई, मड़ाई और रबी फसलों की बोआई का काम तेजी से चल रहा था, लेकिन अचानक मौसम बदलने से काम प्रभावित हो गया है।

खेतों और खलिहानों में पानी भरने से कटी फसल खराब होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि इससे पहले अर्णव तूफान के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल गिर गई थी। अब उसकी कटाई में भी किसानों को परेशानी हो रही है। खेतों में पानी भरने से गेहूं, चना और सरसों की बोआई भी पिछड़ सकती है।

हालांकि बारिश से रबी फसलों की बोआई के लिए खेतों में नमी बढ़ने की उम्मीद है, लेकिन सब्जी उत्पादक किसानों को जलभराव और फसलों में रोग लगने की चिंता सता रही है।

मौसम से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को रॉबर्ट्सगंज में अधिकतम तापमान करीब 22.8 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहा वही रविवार को भी बारिश की संभावना जताई गई है।

Views: 44
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सलखन. बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, खेतों और खलिहानों में रखी धान की फसल पर संकट

Next Post

बीजपुर. बैढ़न–बीजपुर बाईपास मार्ग पर कई घंटे से लगा जाम, यातायात बाधित

Next Post

बीजपुर. बैढ़न–बीजपुर बाईपास मार्ग पर कई घंटे से लगा जाम, यातायात बाधित

Related Posts

  • सोनभद्र. जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय कोरट सहित पंचायत भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण सोनभद्र. जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय कोरट सहित पंचायत भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण
  • सोनभद्र. बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन सक्रिय, दो नाबालिगों को संयुक्त टीम ने कराया रेस्क्यू सोनभद्र. बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन सक्रिय, दो नाबालिगों को संयुक्त टीम ने कराया रेस्क्यू
  • बीजपुर. घरों व मंदिरों में धूमधाम से मना तुलसी विवाह, शालिग्राम-तुलसी के विवाह से गूंजा परिसर बीजपुर. घरों व मंदिरों में धूमधाम से मना तुलसी विवाह, शालिग्राम-तुलसी के विवाह से गूंजा परिसर
  • बीजपुर. सड़क हादसे में मृत बाबूलाल का शव पहुंचा ननिहाल, देर शाम हुआ दाह संस्कार बीजपुर. सड़क हादसे में मृत बाबूलाल का शव पहुंचा ननिहाल, देर शाम हुआ दाह संस्कार
  • सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज नगर के शिवाजी सेवा बस्ती में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ तुलसी विवाह सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज नगर के शिवाजी सेवा बस्ती में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ तुलसी विवाह
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement