• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. चोपन के अग्रवाल मार्केट की सिलाई-कॉस्मेटिक दुकान में लगी भीषण आग, दो लाख से अधिक का नुकसान

JK Gupta by JK Gupta
September 29, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0/@कृपाशंकर पांडेय….



चोपन थाना क्षेत्र के अग्रवाल मार्केट में सोमवार को एक सिलाई-कॉस्मेटिक की दुकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा बटन, सिलाई धागा, अन्य कच्चा सामान और कॉस्मेटिक सामग्री जलकर नष्ट हो गई। पीड़ित दुकानदार के अनुसार घटना में दो लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

बताया गया कि जिस कमरे में दुकान संचालित हो रही थी, उसी में दुकानदार का परिवार भी मौजूद था। आग लगने की जानकारी होते ही परिवार के लोग समय रहते कमरे से बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर पूजा के दौरान जलाए गए दीपक अथवा शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद दुकान मालिक बीरेंद्र शर्मा उर्फ पप्पू और आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया।

सूचना मिलते ही चोपन थाना प्रभारी गोपालजी गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वहीं चोपन फायर सर्विस की दमकल टीम भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

पीड़ित दुकानदार ने बताया कि दुकान में सिलाई से संबंधित सामान के साथ कॉस्मेटिक सामग्री भी रखी थी। दुकान के लिए उन्होंने लोन भी लिया था। आग से सामान जलने के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। फायर सर्विस की ओर से आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Post Views: 1
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

ओबरा. वर्दी में शराब सेवन का वीडियो वायरल, नवा टोला चौकी इंचार्ज की शिकायत उच्चाधिकारियों को भेजी गई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.