• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

म्योरपुर. भाजपा का महामंथन, नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

JK Gupta by JK Gupta
November 22, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी…..


दुद्धी विधानसभा क्षेत्र में संगठन को और मजबूत बनाने के लिए भाजपा ने मतदाता जोड़ो अभियान की तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को म्योरपुर ब्लॉक सभागार में विधानसभा स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और मंडल स्तर के पदाधिकारियों ने मंथन कर अभियान को प्रभावी बनाने की रणनीति तय की।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता जोड़ो अभियान संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। अभियान को केवल कागजों तक सीमित न रखकर हर बूथ और प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंचाना होगा। नए मतदाताओं को चिह्नित कर उन्हें मतदाता सूची से जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

कार्यशाला में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान, वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक अग्रहरि, अनिल सिंह गौतम, सुरेंद्र अग्रहरि, दुद्धी विधानसभा प्रभारी संतोष शुक्ला और निवर्तमान भाजपा प्रत्याशी श्रवण गोंड की मौजूदगी रही।

इसके साथ ही जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा, जिला मंत्री सुषमा गोंड, मनोज सिंह बबलू, म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड और दुद्धी नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन समेत विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रभारी, मंडल अध्यक्ष और शक्ति केंद्र संयोजक शामिल हुए।

बैठक में अभियान की जिम्मेदारियां तय करने के साथ ही बूथ स्तर पर संपर्क अभियान को गति देने और अधिक से अधिक नए मतदाताओं को जोड़ने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ अभियान में जुटने की अपील की। कार्यशाला के जरिए पार्टी ने साफ संदेश दिया कि मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर अब संगठन की गतिविधियां जमीनी स्तर पर तेज की जाएंगी।

Views: 7
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय कोरट सहित पंचायत भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण

Related Posts

  • सोनभद्र. जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय कोरट सहित पंचायत भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण सोनभद्र. जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय कोरट सहित पंचायत भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण
  • सोनभद्र. बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन सक्रिय, दो नाबालिगों को संयुक्त टीम ने कराया रेस्क्यू सोनभद्र. बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन सक्रिय, दो नाबालिगों को संयुक्त टीम ने कराया रेस्क्यू
  • बीजपुर. घरों व मंदिरों में धूमधाम से मना तुलसी विवाह, शालिग्राम-तुलसी के विवाह से गूंजा परिसर बीजपुर. घरों व मंदिरों में धूमधाम से मना तुलसी विवाह, शालिग्राम-तुलसी के विवाह से गूंजा परिसर
  • बीजपुर. सड़क हादसे में मृत बाबूलाल का शव पहुंचा ननिहाल, देर शाम हुआ दाह संस्कार बीजपुर. सड़क हादसे में मृत बाबूलाल का शव पहुंचा ननिहाल, देर शाम हुआ दाह संस्कार
  • सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज नगर के शिवाजी सेवा बस्ती में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ तुलसी विवाह सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज नगर के शिवाजी सेवा बस्ती में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ तुलसी विवाह
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement