@जे0 के0…….

Sonbhadra। जनपद के जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टंडन के आकस्मिक निधन पर आज कलेक्ट्रेट सभागार में शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में दिवंगत अधिकारी के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके निधन को प्रशासनिक सेवा के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

शोक सभा में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वागीश कुमार शुक्ला, जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, डीसी एनआरएलएम सरिता सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए एस.के. राय, डीसी मनरेगा रविन्द्र वीर सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया सहित जिला प्रोबेशन विभाग के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।






