संवाददाता@रामबली मिश्रा…..

बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा डोडहर में किसी बात को लेकर दो पक्ष में कहासुनी ,मारपीट की नौबत उत्पन्न हो गई जिसकी शिकायत बीजपुर पुलिस को की गई । शिकायत पर जांच करने पहुंचे पुलिस उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, आरक्षी प्रकाश कुमार, महिला आरक्षी रागिनी श्रीवास्तव ने दोनों पक्षों को समझा कर समाधान कराने की कोशिश की लेकिन दोनों पक्ष मानने को तैयार नहीं हुए बल्कि गाली गलौज मारपीट फौजदारी करने पर आमादा हो गए।

दोनों पक्षों में तनाव को देखते हुए प्रथम पक्ष के राहुल कुमार पुत्र भोला नाथ जरहा,शक्ति कुमार पुत्र सुशील कुमार जायसवाल पिंडारी सेवकाडाड, सुमन पत्नी कृष्णा, द्वितीय पक्ष के रूपा रानी पत्नी अनिकेत, निक्की पत्नी विजय कुमार, संतोष पुत्र स्व सूबेदार, प्रभावती देवी पत्नी संतोष निवासीगण डोडहर को बुधवार की अपरान्ह गिरप्तार कर शांति भंग की धारा बी एन एस 170/126/135के तहत दुद्धी न्यायालय के लिए चालान किया गया।





