• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. भीम आर्मी का प्रथम जिला स्तरीय समीक्षा व पत्रकार सम्मान समारोह सम्पन्न

JK Gupta by JK Gupta
March 2, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
22
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यालय/सोनभद्र. @विशाल टंडन……


सोमवार को वर्ष 2026 का प्रथम जिला स्तरीय समीक्षा एवं पत्रकार सम्मान समारोह गंगा वाटिका धर्मशाला, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र में आयोजित किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि विरेंद्र पासी (मुख्य मंडल प्रभारी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य) की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भीम आर्मी जिलाध्यक्ष संदीप बौद्ध ने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मीडिया/पत्रकार साथी हैं।

भीम आर्मी सदैव पत्रकार बंधुओं का मान-सम्मान करती रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने संगठन को गांव स्तर तक मजबूत करने के लिए दिन-रात कार्य करने का संकल्प दोहराया। अमित रंजन एडवोकेट ने कहा कि जिले में विधि से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए वे हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे और संगठन को मजबूती देने का कार्य करेंगे।

जिला महासचिव अखिलेश भारती ने कहा कि “बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय” की नीति पर चलते हुए संगठन को सशक्त बनाया जाएगा तथा चंद्रशेखर आजाद जी के हाथों को मजबूत किया जाएगा। इस अवसर पर जिला कमेटी के त्रिलोकीनाथ, विनोद बौद्धाचार्य, सोनू जैस, अखिलेश कुमार भारती, दीपक कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous Post

दुद्धी. आबकारी विभाग की छापेमारी, 40 लीटर कच्ची शराब और 350 किलो लहन बरामद

Next Post

सोनभद्र. जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को होली की शुभकामना एवं बधाई दी

Next Post

सोनभद्र. जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को होली की शुभकामना एवं बधाई दी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. फसल बीमा योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, किसानों को 10 दिन में मुआवजा देने के निर्देश
  • चोपन. चप्पल बचाने के प्रयास में डूबने से युवक की मौत
  • चोपन. गुरुद्वारा इंटर कॉलेज में पुलिस टीम ने दिखाई लघु फिल्म, सुरक्षा के दिए टिप्स
  • सोनभद्र. राबर्ट्सगंज में भाजपा द्वारा डॉ. अंबेडकर जयंती अभियान के तहत विधानसभा संगोष्ठी आयोजित
  • दुद्धी. अंबेडकर जयंती पर खजुरी से निकला विशाल जुलूस

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.