• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को होली की शुभकामना एवं बधाई दी

JK Gupta by JK Gupta
March 2, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र…..


Sonbhadra । होली पर्व के मद्देनजर जनपद में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा कि होली रंगों, उमंग और आपसी भाईचारे का प्रतीक पर्व है, जिसे प्रेम, सद्भाव और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया जाना चाहिए।

जिलाधिकारी ने अपने संदेश में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सामुदायिक समरसता का भी प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे पर्व के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने यह भी कहा है कि कोई भी व्यक्ति ऐसा कार्य न करे जिससे किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे या सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो।

जबरन रंग न लगाएं, कीचड़ या गंदगी किसी पर न फेंके तथा तेज आवाज में डीजे या ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप ही करें। साथ ही मादक पदार्थों के सेवन से दूर रहें और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। जिलाधिकारी ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को सुरक्षित ढंग से होली खेलने के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।

Previous Post

सोनभद्र. भीम आर्मी का प्रथम जिला स्तरीय समीक्षा व पत्रकार सम्मान समारोह सम्पन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को होली की शुभकामना एवं बधाई दी
  • सोनभद्र. भीम आर्मी का प्रथम जिला स्तरीय समीक्षा व पत्रकार सम्मान समारोह सम्पन्न
  • दुद्धी. आबकारी विभाग की छापेमारी, 40 लीटर कच्ची शराब और 350 किलो लहन बरामद
  • बीजपुर. बेकाबू बोलेरो द्वारा चार गायों को रौंदने के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
  • बीजपुर. होली पर्व को देखते हुए पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.