• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, August 12, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Tariq Bugti resigned:पाकिस्तानी हॉकी में भूचाल, अध्यक्ष ने किया रिजाइन, कैप्टन पर 2 साल का बैन

Admin by Admin
February 19, 2026
in खेल
0
Tariq Bugti resigned:पाकिस्तानी हॉकी में भूचाल, अध्यक्ष ने किया रिजाइन, कैप्टन पर 2 साल का बैन
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:February 19, 2026, 17:33 IST

PHF Chief Tariq Bugti: पाकिस्तान हॉकी महासंघ के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. पाकिस्तानी हॉकी टीम को हाल में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शर्मसार होना पड़ा था. खिलाड़ियों को सड़कों पर बर्तन धोने पर मजबूर होना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होटल बुकिंग की वजह से टीम को हुई परेशानी के चलते विवाद ने विकराल रूप ले लिया है. पाकिस्तानी खिलाड़ी जब ऑस्ट्रेलिया में टूर्नामेंट खेलने पहुंचे तो उनके ठहरने के लिए कोई होटल बुक नहीं था. पैसे की तंगी की वजह से खिलाड़ियों के लिए होटल बुक नहीं किया गया. जिसके बाद पाक खिलाड़ियों ने घंटों सड़क बैठकर बिताए.

पाकिस्तानी हॉकी में भूचाल, अध्यक्ष ने किया रिजाइन, कैप्टन पर 2 साल का बैनZoom

पाकिस्तान हॉकी के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा.

कराची. पाकिस्तान हॉकी महासंघ के अध्यक्ष तारिक बुगती ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होटल बुकिंग की वजह से टीम को हुई परेशानी के चलते विवाद के बीच अपना पद छोड़ दिया है. बुगती ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने पीएचएफ के मुख्य संरक्षक प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को इस्तीफा भेज दिया है. उन्होंने कहा, ‘मैंने प्रधानमंत्री को इस्तीफा भेज दिया है, लेकिन उनसे और फील्ड मार्शल असीम मुनीर से ऑस्ट्रेलिया में प्रो लीग के दौरान हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने का भी अनुरोध किया है.’

विवाद की शुरुआत सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो से हुई जिसमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों को अपने सामान के साथ सिडनी की सड़कों पर खड़े देखा गया था. वीडियो वायरल होने के बाद पाकिस्तानी हॉकी कप्तान शकील अम्माद बट ने एक और क्लिप जारी की जिसमें कहा गया कि सब कुछ ठीक है और कोई दिक्कत नहीं है. कुछ दिन बाद, वापसी पर बट ने लाहौर में प्रेस कांफ्रेंस में पीएचएफ की आलोचना की और दौरे पर कुप्रबंधन के लिए उसे जिम्मेदार ठहराया.

पाकिस्तान हॉकी के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा.

एक और वीडियो में दावा किया गया कि होटल बुकिंग न होने की वजह से टीम सड़कों पर भटकती रही और मैच से पहले बर्तन भी धोने पड़े. बट को इन बयानों का खामियाजा भी भुगतना पड़ा और बुगती ने पाकिस्तान हॉकी की छवि खराब करने के लिए उन पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया. इस मामले में पाकिस्तान खेल बोर्ड और पीएचएफ एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. बुगती ने पीएसबी को दोषी ठहराते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सारे इंतजाम उसी ने किए थे.

वहीं जब दस लाख रुपये से ज्यादा के चेक के बारे में पूछा गया जो पीएसबी ने दिए थे, बुगती ने कोई जवाब नहीं दिया. पाकिस्तानी टीम के मुख्य कोच ताहिर जमां ने भी इस्तीफे की पेशकश की, लेकिन कहा कि कप्तान समेत कुछ खिलाड़ी अनुशासनहीन हैं जिन्होंने दूसरे खिलाड़ियों को अपशब्द कहे जिससे प्रदर्शन पर असर पड़ा. पाकिस्तान सारे आठ मैच हारकर नौ टीमों में आखिरी स्थान पर है. अब वह विश्व कप के आखिरी क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में भाग लेने मिस्र जाएगा.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

February 19, 2026, 17:33 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

घोरावल. नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

Next Post

सोनभद्र. “खसरा-रूबेला बीमारी को हटाएंगे, एमआर का टीका जरूर लगवाएंगे”, बच्चों का लगा रूबेला टीका

Next Post

सोनभद्र. “खसरा-रूबेला बीमारी को हटाएंगे, एमआर का टीका जरूर लगवाएंगे”, बच्चों का लगा रूबेला टीका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र.सौभाग्य योजना अन्तर्गत लगाए गए खम्भो से तार हुए गायब, ट्रांसफार्मर का भी अता-पता नही
  • सलखन. मारकुंडी धौराडीह बांध में मिला 80 वर्षीय वृद्ध का शव
  • बीजपुर. श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक
  • सोनभद्र. युवक को बांधकर गांव में अर्द्धनग्न घुमाने के मामले में दरोगा और हेड कांस्टेबल निलंबित
  • सोनभद्र. खबर का असर; बिजली के पोल पर प्राइवेट युवक को चढ़ाने का आरोप, विभागीय कार्रवाई से मचा हड़कंप

Breaking News

सोनभद्र.सौभाग्य योजना अन्तर्गत लगाए गए खम्भो से तार हुए गायब, ट्रांसफार्मर का भी अता-पता नही

by J K Gupta
August 12, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन मानपुर में विद्युतीकरण के बाद कुछ समय ही चली आपूर्ति, ग्रामीणों ने दूसरे ट्रांसफार्मर से लिया कनेक्शन...

Read moreDetails

सलखन. मारकुंडी धौराडीह बांध में मिला 80 वर्षीय वृद्ध का शव

by JK Gupta
August 12, 2026
0

संवाददाता@बद्री प्रसाद..... गुरमा चौकी क्षेत्र के मकरीबारी-धौराडीह बांध में बुधवार सुबह एक 80 वर्षीय वृद्ध का शव उतराता मिला। मृतक...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio