• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, August 12, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक

JK Gupta by JK Gupta
August 12, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
16
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@रामबली मिश्रा…..


श्रावण शिवरात्रि के पावन अवसर पर रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ विशेष रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम भक्तों ने सुंदर काण्ड का तन्मयता से आधुनिक वाद्ययंत्रों के साथ सस्वर पाठ किया। तत्पश्चात मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं अपर महाप्रबंधक श्री योगेश त्रिपाठी जी ने विधि-विधानपूर्वक रिहंदेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक एवं पूजन में श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। मंदिर के मुख्य पुजारी राधेश्याम दुबे ने विधिवत मंत्रोच्चार करते हुए रूद्राभिषेक कराया। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष जी सी साहू, आर एन वर्मा, उपमहाप्रबंधक निशांत कमल, केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल अनुराग प्रकाश, मंदिर समिति के महासचिव प्रमोद दुबे, शशांक मालवीय, संजय कुमार, अनिल त्रिपाठी, एस के बी पाठक, रिंकेश उपाध्याय, अवनीश पांडे, सोनी पांडे, अनीता पाठक, हर्षिता उपाध्याय, आरती कुमारी, शशी श्रीवास्तव, भीष्म सिंह, भारत भूषण, पंडित विजय दुबे आदि पूरे भक्तिभाव से इस धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित हुए।

मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी अनन्त मोहन ने बताया कि श्रावण मास के दौरान रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। तीन अगस्त सोमवार से प्रत्येक दिन प्रातःकाल बड़ी संख्या में श्रद्धालु डीएवी स्कूल के निकट टीटीएस स्थित शिव मंदिर से जल लेकर रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते हैं।

कुछ भक्तजन एन एच- -3 स्थित शिव मंदिर से जल लेकर रिहंदेश्वर महादेव का जलाभिषेक करते हैं। इस जलाभिषेक अभियान में महिला, पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग सभी पूरे श्रद्धाभाव से शामिल हो रहे हैं। सायंकाल में महिला मंडली द्वारा भजन-कीर्तन एवं ऊं नमः शिवाय महामंत्र का ग्यारह माला सामूहिक जाप किया जा रहा है। तत्पश्चात रिहंदेश्वर महादेव का अद्भुत श्रृंगार किया जाता है।

उसके बाद नियमित रूप से शयन आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाता है। इन सभी आयोजनों में श्रद्धालु बड़ी संख्या में सहभागिता कर रिहंदेश्वर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। संपूर्ण सावन मास में मंदिर परिसर भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण से ओत-प्रोत है।
मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं से सावन मास में आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया गया है। रिहंदेश्वर महादेव सभी का कल्याण करेंगे ऐसा श्रद्धालुओं में विश्वास है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. युवक को बांधकर गांव में अर्द्धनग्न घुमाने के मामले में दरोगा और हेड कांस्टेबल निलंबित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • बीजपुर. श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक
  • सोनभद्र. युवक को बांधकर गांव में अर्द्धनग्न घुमाने के मामले में दरोगा और हेड कांस्टेबल निलंबित
  • सोनभद्र. खबर का असर; बिजली के पोल पर प्राइवेट युवक को चढ़ाने का आरोप, विभागीय कार्रवाई से मचा हड़कंप
  • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 2 बच्चों की मां से की शादी, मगर ये है बड़ा ट्विस्ट, Football Hindi News
  • सुशील कुमार को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, सागर धनखड़ मर्डर केस में नहीं मिली जमानत

Breaking News

बीजपुर. श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक

by JK Gupta
August 12, 2026
0

संवाददाता@रामबली मिश्रा..... श्रावण शिवरात्रि के पावन अवसर पर रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ विशेष रुद्राभिषेक...

Read moreDetails

सोनभद्र. युवक को बांधकर गांव में अर्द्धनग्न घुमाने के मामले में दरोगा और हेड कांस्टेबल निलंबित

by JK Gupta
August 12, 2026
0

@जे0 के0..... SONBHADRA। बभनी थाना क्षेत्र के करकच्छी गांव में युवक को रस्सी से बांधकर अर्द्धनग्न हालत में गांव में...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio