• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर आधी रात भिड़ंत, खाई में गिरने से बाल-बाल बचा कोयला लदा ट्रक

JK Gupta by JK Gupta
February 12, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र. @अमिताभ मिश्रा……


मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर बुधवार देर रात करीब 1 बजे तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। मुर्धवा मोड़ से कुछ ही दूरी पर सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रेलर ने कोयला लदे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया, खासकर कोयला लदी ट्रक ड्राइवर साइड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक बड़होर निवासी सद्दाम एनसीएल से कोयला लेकर उड़ीसा जा रहा था। अचानक सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने संतुलन खो दिया और सीधे ट्रक से जा भिड़ा।
चालक सद्दाम ने बताया कि टक्कर के दौरान हालात इतने भयावह थे कि यदि ट्रक का पहिया एक इंच भी आगे बढ़ जाता तो वाहन सड़क किनारे गहरी खाई में समा सकता था। सौभाग्य से बड़ा हादसा टल गया, हालांकि उसके हाथ में चोट आई है। उधर से गुजर रहे कुछ दूसरे ट्रक चालकों ने तत्काल मदद पहुंचाई और प्राथमिक उपचार के लिए भेजा।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे हटवाकर यातायात बहाल कराया। इस घटना ने एक बार फिर मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर बेलगाम रफ्तार के खतरे को उजागर कर दिया है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से स्पीड कंट्रोल और नियमित निगरानी की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।

Previous Post

रेणुकूट. बीमा कर्मियों की हड़ताल, विभिन्न मांगों को लेकर कार्यालय पर तालाबंदी

Next Post

सोनभद्र. जनपद में पर्यटन और स्वरोजगार की अपार संभावना- भूपेश चौबे

Next Post

सोनभद्र. जनपद में पर्यटन और स्वरोजगार की अपार संभावना- भूपेश चौबे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • FIH Pro League: भारत की शर्मनाक हार, अर्जेंटीना ने 8-0 से हराया, एक अदद गोल को तरस गए मेजबान खिलाड़ी
  • सोनभद्र. DMF मद से डेढ़ करोड़ की लागत वाली चार सीसी रोड का जिलाध्यक्ष व चेयरमैन ने किया शिलान्यास
  • सोनभद्र. DPRC पंचायत रिसोर्स सेंटर पर जुटेंगी समूह की महिलाएं, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा राष्ट्रीय पहचान
  • सोनभद्र. जनपद में पर्यटन और स्वरोजगार की अपार संभावना- भूपेश चौबे
  • रेणुकूट. मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर आधी रात भिड़ंत, खाई में गिरने से बाल-बाल बचा कोयला लदा ट्रक

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.