संवाददाता@विजय अग्रहरी……

विश्व पर्यावरण दिवस पर रविवार को घोरावल तहसील परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर 108 पौधे लगाए गए। मुख्य अतिथि एसडीएम आशीष कुमार त्रिपाठी ने पर्यावरण की शुद्धता पर बल देते हुए कहा कि निरंतर बढ़ रहे प्रदूषण के कारण पर्यावरण पर आए संकट से धरती खतरे में पड़ गई है।
जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण, मृदा प्रदूषण से आज मनुष्य को स्वच्छ जल, स्वच्छ वायु मिलना मुश्किल हो गया है।विशिष्ट अतिथि वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेश कुमार ने प्रदूषण की समस्या व वायुमंडल को स्वच्छ रखने और आवश्यकता बताते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, पर्यावरण संकट और मानवीय गतिविधियों के कारण दुनिया भर में लगभग 10 लाख (1 मिलियन) जीवों और पौधों की प्रजातियाँ विलुप्त होने के कगार पर हैं।

चाहे वह जीव हो या पेड़-पौधे, सभी एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। आज यदि वृक्ष हैं तो ही मानव और प्राणियों का जीवन संभव है।विलुप्त हो रही पशु-पक्षी, पेड़-पौधों की प्रजातियों से प्रकति का सन्तुलन बिगड़ा तो मानव जीवन अस्त-व्यस्त हो जाएगा। इस मौके पर वन दारोगा राजन मिश्रा, अमलेश यादव, ओमप्रकाश इत्यादि मौजूद रहे।





