• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. घर से निकले दो नाबालिग, तीन घंटे में सकुशल लौटे

JK Gupta by JK Gupta
September 16, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…..


— शाहगंज पुलिस की तत्परता से परिजनों ने ली राहत की सांस


Sonbhadra। शाहगंज थाना क्षेत्र में स्कूल से घर लौटने के बाद बिना बताए निकले दो नाबालिग बच्चों को पुलिस ने कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर लिया। दोनों बच्चों के घर लौटने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार को शाम करीब 4:23 बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम दुढेर (तिवारी) निवासी करीब 15 वर्षीय दो बच्चे स्कूल से घर आने के बाद अचानक कहीं चले गए हैं। परिजनों द्वारा काफी तलाश किए जाने के बावजूद उनका पता नहीं चल पा रहा था।

सूचना मिलते ही शाहगंज पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल तीन टीमों का गठन किया। पुलिस टीमों ने परिजनों को साथ लेकर संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की और बच्चों के बारे में आवश्यक जानकारी जुटाई।

पुलिस की टीमों ने लगातार प्रयास जारी रखते हुए करीब तीन घंटे के भीतर दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। रात करीब 7:25 बजे दोनों बच्चे अपने घर वापस लौट आए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

बच्चों के सकुशल मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामला कुछ ही घंटों में सुलझ गया।

Previous Post

पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत टीम भेजने से किया इनकार, न्यूट्रल वेन्यू की मांग की

Next Post

सोनभद्र. शादी कराने के नाम पर 1.60 लाख की वसूली, धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार

Next Post

सोनभद्र. शादी कराने के नाम पर 1.60 लाख की वसूली, धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.