• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. शादी कराने के नाम पर 1.60 लाख की वसूली, धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार

JK Gupta by JK Gupta
September 16, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0..


Sonbhadra। रायपुर पुलिस ने शादी कराने के नाम पर कथित तौर पर 1.60 लाख रुपये की जबरन वसूली और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार महिला की पहचान मधू पाण्डेय पत्नी सुधीर पाण्डेय, निवासी छोटा मिर्जापुर, थाना अदलहाट, जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, मधू पाण्डेय और उसके साथियों ने वादी को शादी कराने के नाम पर सोनभद्र बुलाया था। शादी की रस्म पूरी होने के बाद उसे डराया-धमकाया गया और नक्सलियों का रिश्तेदार बताकर उससे कथित रूप से 1.60 लाख रुपये की जबरन वसूली की गई। इसके बाद जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

मामले में थाना रायपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 138/2026 के तहत बीएनएस की धारा 352, 351(2), 308(5) और 318(4) में मुकदमा दर्ज किया गया था। वांछित अभियुक्ता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी।

पुलिस ने बताया कि 16 सितंबर को मधू पाण्डेय को हिन्दुआरी पुलिस चौकी के पास पुल के ऊपर, रॉबर्ट्सगंज से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 6,920 रुपये नकद और एक कीपैड मोबाइल फोन बरामद हुआ। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी महिला को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया गया।

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, उपनिरीक्षक सूबेदार यादव, आरक्षी चन्द्रकेश चौहान, आरक्षी सर्वेश मिश्रा और महिला आरक्षी भूमिका शामिल रहीं।

Previous Post

सोनभद्र. घर से निकले दो नाबालिग, तीन घंटे में सकुशल लौटे

Next Post

सोनभद्र. शादी का झांसा, 10 साल का रिश्ता और फिर इनकार; युवती से दुष्कर्म के आरोप में वांछित गिरफ्तार

Next Post

सोनभद्र. शादी का झांसा, 10 साल का रिश्ता और फिर इनकार; युवती से दुष्कर्म के आरोप में वांछित गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.