• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

दुद्धी. खेत जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, इंजन के नीचे दबा युवक का पैर, जिला अस्पताल रेफर

JK Gupta by JK Gupta
November 2, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@उपेंद्र तिवारी…..


दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के पिपरडीह गांव में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा टल गया। सरसों की फसल के लिए खेत की जुताई करने गए एक युवक का ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गहरे नाले में पलट गया। इस हादसे में युवक ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दब गया, जिससे उसका बायां पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गनीमत रही कि समय रहते पिता और ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए उसकी जान बचा ली।

परिजनों के मुताबिक,पिपराडीह निवासी शीतल सिंह (35) पुत्र रामू दोपहर करीब 3 बजे अपने घर से करीब एक किलोमीटर दूर बैरियाखाड़ी स्थित खेत में सरसों की फसल की बुआई के लिए जुताई करने गए थे। खेत के किनारे से एक नाला गुजरा हुआ है। जुताई के दौरान अचानक ट्रैक्टर का पहिया नाले के पास फिसल गया और ट्रैक्टर सीधे नाले में जा पलटा।

हादसा में ट्रैक्टर के चारों पहिए हवा में ऊपर हो गए और चालक शीतल सिंह ट्रैक्टर के भारी भरकम इंजन के नीचे दब गए।
खेत में कुछ ही दूरी पर मौजूद शीतल के पिता रामू ने बेटे की चीख पुकार सुनी तो वे तुरंत घटनास्थल की ओर भागे। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के अन्य ग्रामीणों को भी बुला लिया। सभी ने मिलकर कड़ी मशक्कत की और बांस बल्ली के सहारे ट्रैक्टर को उठाकर किसी तरह युवक को बाहर निकाला।

घटना की सूचना मिलते ही 102 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। ईएमटी पंकज कुमार और चालक विजय राजभर ने घायल युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। सीएचसी में चिकित्सक डॉ. मनोहर सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि युवक के पैर में गंभीर चोटें आई हैं और फैक्चर भी है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Views: 30
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

विंढमगंज. धनतेरस-दीपावली को लेकर विंढमगंज में पुलिस का सुरक्षा निरीक्षण

Next Post

विंढमगंज. जान से मारने की नीयत से मारपीट व धमकी देने के मामले में चार गिरफ्तार

Next Post

विंढमगंज. जान से मारने की नीयत से मारपीट व धमकी देने के मामले में चार गिरफ्तार

Related Posts

  • सोनभद्र. यातायात जागरूकता माह-2026 का शुभारंभ, सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर निकली जागरूकता रैली सोनभद्र. यातायात जागरूकता माह-2026 का शुभारंभ, सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर निकली जागरूकता रैली
  • विंढमगंज. जान से मारने की नीयत से मारपीट व धमकी देने के मामले में चार गिरफ्तार विंढमगंज. जान से मारने की नीयत से मारपीट व धमकी देने के मामले में चार गिरफ्तार
  • विंढमगंज. धनतेरस-दीपावली को लेकर विंढमगंज में पुलिस का सुरक्षा निरीक्षण विंढमगंज. धनतेरस-दीपावली को लेकर विंढमगंज में पुलिस का सुरक्षा निरीक्षण
  • विंढमगंज. छठ पूजा से पूर्व सतत वाहिनी नदी के घाट की सफाई में जुटे युवा, सनक्लब सोसायटी के युवाओं ने उठाया बीड़ा विंढमगंज. छठ पूजा से पूर्व सतत वाहिनी नदी के घाट की सफाई में जुटे युवा, सनक्लब सोसायटी के युवाओं ने उठाया बीड़ा
  • सोनभद्र. हाईवे किनारे अवैध पार्किंग पर सोनभद्र पुलिस सख्त, होटल-ढाबों और गैराज संचालकों को नोटिस सोनभद्र. हाईवे किनारे अवैध पार्किंग पर सोनभद्र पुलिस सख्त, होटल-ढाबों और गैराज संचालकों को नोटिस
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement