• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. हाईवे किनारे अवैध पार्किंग पर सोनभद्र पुलिस सख्त, होटल-ढाबों और गैराज संचालकों को नोटिस

JK Gupta by JK Gupta
November 2, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


जिले में सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोनभद्र पुलिस ने हाईवे किनारे अव्यवस्थित पार्किंग के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है।

सोमवार को जनपद के विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों के किनारे संचालित होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, लॉज, भारी वाहन मरम्मत गैराज और टायर पंचर की दुकानों की जांच की गई।

इस दौरान सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से वाहन खड़े मिलने पर वाहन स्वामियों और संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों को नोटिस जारी किए गए।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण में चलाए गए अभियान के दौरान प्रतिष्ठान संचालकों को निर्देश दिया गया कि वे अपने यहां आने वाले वाहनों के लिए उचित पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

भारी वाहनों की मरम्मत और टायर पंचर बनाने के दौरान वाहनों को सड़क पर खड़ा कर यातायात बाधित न किया जाए।

पुलिस ने वाहन स्वामियों को भी निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़ा करने की हिदायत दी। साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में सड़क या राजमार्ग पर अनाधिकृत पार्किंग अथवा यातायात बाधित करने की शिकायत मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों और वाहन स्वामियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सोनभद्र पुलिस ने होटल, ढाबा, लॉज और गैराज संचालकों से पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा वाहन स्वामियों से सार्वजनिक मार्गों पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा नहीं करने की अपील की है।

Views: 40
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

घोरावल. तालाब में डूबने से छह वर्षीय बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Next Post

विंढमगंज. छठ पूजा से पूर्व सतत वाहिनी नदी के घाट की सफाई में जुटे युवा, सनक्लब सोसायटी के युवाओं ने उठाया बीड़ा

Next Post

विंढमगंज. छठ पूजा से पूर्व सतत वाहिनी नदी के घाट की सफाई में जुटे युवा, सनक्लब सोसायटी के युवाओं ने उठाया बीड़ा

Related Posts

  • दुद्धी. खेत जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, इंजन के नीचे दबा युवक का पैर, जिला अस्पताल रेफर दुद्धी. खेत जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, इंजन के नीचे दबा युवक का पैर, जिला अस्पताल रेफर
  • विंढमगंज. धनतेरस-दीपावली को लेकर विंढमगंज में पुलिस का सुरक्षा निरीक्षण विंढमगंज. धनतेरस-दीपावली को लेकर विंढमगंज में पुलिस का सुरक्षा निरीक्षण
  • विंढमगंज. छठ पूजा से पूर्व सतत वाहिनी नदी के घाट की सफाई में जुटे युवा, सनक्लब सोसायटी के युवाओं ने उठाया बीड़ा विंढमगंज. छठ पूजा से पूर्व सतत वाहिनी नदी के घाट की सफाई में जुटे युवा, सनक्लब सोसायटी के युवाओं ने उठाया बीड़ा
  • घोरावल. तालाब में डूबने से छह वर्षीय बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम घोरावल. तालाब में डूबने से छह वर्षीय बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • घोरावल. सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर सीओ ने की बैठक घोरावल. सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर सीओ ने की बैठक
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement