• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

घोरावल. तालाब में डूबने से छह वर्षीय बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

JK Gupta by JK Gupta
November 2, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@विजय अग्रहरी…..


घोरावल कोतवाली क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को तालाब में डूबने से 6 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनेश पुत्र बेचन निवासी केवटा का छह वर्षीय पुत्र आकाश सोमवार सुबह गांव के बाहर स्थित तालाब में कटिया लगाकर मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना पर चौकी प्रभारी उदय नारायण सिंह मौर्य व हेड कांस्टेबल मुहम्मद इम्तियाज मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने ग्रामीणों और परिजनों की मदद से काफी प्रयास के बाद शाम करीब चार बजे बालक का शव तालाब से बाहर निकलवाया। परिजन और पुलिस उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल ले गए, जहां चिकित्सक डॉ. देवेश पांडेय और डॉ. नदीम खां ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

बालक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के एक भाई और एक बहन भी हैं, दोनों नाबालिग हैं। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि तालाब में मछली पकड़ने के दौरान बालक की डूबने से मौत हुई है। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Views: 50
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

घोरावल. सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर सीओ ने की बैठक

Next Post

सोनभद्र. हाईवे किनारे अवैध पार्किंग पर सोनभद्र पुलिस सख्त, होटल-ढाबों और गैराज संचालकों को नोटिस

Next Post

सोनभद्र. हाईवे किनारे अवैध पार्किंग पर सोनभद्र पुलिस सख्त, होटल-ढाबों और गैराज संचालकों को नोटिस

Related Posts

  • दुद्धी. खेत जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, इंजन के नीचे दबा युवक का पैर, जिला अस्पताल रेफर दुद्धी. खेत जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, इंजन के नीचे दबा युवक का पैर, जिला अस्पताल रेफर
  • विंढमगंज. धनतेरस-दीपावली को लेकर विंढमगंज में पुलिस का सुरक्षा निरीक्षण विंढमगंज. धनतेरस-दीपावली को लेकर विंढमगंज में पुलिस का सुरक्षा निरीक्षण
  • विंढमगंज. छठ पूजा से पूर्व सतत वाहिनी नदी के घाट की सफाई में जुटे युवा, सनक्लब सोसायटी के युवाओं ने उठाया बीड़ा विंढमगंज. छठ पूजा से पूर्व सतत वाहिनी नदी के घाट की सफाई में जुटे युवा, सनक्लब सोसायटी के युवाओं ने उठाया बीड़ा
  • सोनभद्र. हाईवे किनारे अवैध पार्किंग पर सोनभद्र पुलिस सख्त, होटल-ढाबों और गैराज संचालकों को नोटिस सोनभद्र. हाईवे किनारे अवैध पार्किंग पर सोनभद्र पुलिस सख्त, होटल-ढाबों और गैराज संचालकों को नोटिस
  • घोरावल. सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर सीओ ने की बैठक घोरावल. सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर सीओ ने की बैठक
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement