संवाददाता@विजय अग्रहरी…..

आगामी दीपावली और धनतेरस पर्व के मद्देनजर घोरावल कोतवाली परिसर में पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय की अध्यक्षता में सर्राफा व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें व्यापारियों की सुरक्षा और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक सावधानियों पर चर्चा की गई।

बैठक में सीओ राजेश कुमार राय ने व्यापारियों को त्योहारों के दौरान बाजार में बढ़ने वाली भीड़ और साइबर अपराधियों से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी अपनी दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को हमेशा चालू रखें। सड़क पर अनावश्यक वाहन खड़ा न करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

इसके अलावा बैंक से बड़ी नकदी की निकासी अथवा जमा करने के दौरान पुलिस को सूचित कर सुरक्षा प्राप्त करने की सलाह दी। व्यापारियों ने दिसंबर और जनवरी माह में कोहरे व ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर में पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर एसपी सिंह, सर्राफा व्यापार मंडल अध्यक्ष मन्नालाल साहू, दिनेश सेठ, अमरेश सेठ, शशिकांत सेठ, दीपक सेठ, जयप्रकाश सेठ, बल्लू सेठ, छन्नू सेठ, उदित लाल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।