• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. पुराने कर बकायों पर ब्याज माफी का मौका, जनपद में 6,199 छोटे बकायेदारों को मिलेगा लाभ

JK Gupta by JK Gupta
November 2, 2026
in सोनभद्र
0

ब्यूरो@जे0 के0…..


Sonbhadra । उत्तर प्रदेश ब्याज माफी योजना-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रचार-प्रसार को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में राज्य कर विभाग के अधिकारी, व्यापारी बंधु, व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने व्यापारियों से अपील की कि शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठाकर पुराने कर बकायों का नियमानुसार निस्तारण कराएं। योजना के तहत 31 दिसंबर 2025 तक सृजित पुराने व्यापार कर, वैट एवं अन्य निर्दिष्ट करों के बकाये पर ब्याज में राहत दी जाएगी।

योजना के अनुसार ₹10 लाख तक के मूल बकाये पर 100 प्रतिशत ब्याज माफी, ₹10 लाख से अधिक और ₹1 करोड़ तक पर 90 प्रतिशत, ₹1 करोड़ से अधिक एवं ₹5 करोड़ तक पर 75 प्रतिशत तथा ₹5 करोड़ से अधिक के बकाये पर 50 प्रतिशत ब्याज माफी का प्रावधान है। केवल बकाया धनराशि जमा न करने के कारण लगाए गए अर्थदंड पर भी 100 प्रतिशत माफी मिलेगी।

उपायुक्त (प्रशासन), राज्य कर ने बताया कि योजना 16 अक्टूबर 2026 से तीन माह तक प्रभावी रहेगी। पात्र व्यापारियों को विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया में सहायता के लिए रॉबर्ट्सगंज स्थित राज्य कर कार्यालय में व्यापारी हेल्प डेस्क स्थापित की गई है।

जनपद में ₹10 लाख से कम बकाये के 6,199 मामलों में करीब ₹108 करोड़, ₹10 लाख से ₹1 करोड़ तक के 145 मामलों में करीब ₹30.9 करोड़ तथा ₹1 करोड़ से ₹5 करोड़ तक के मामलों में करीब ₹8.95 करोड़ की बकाया धनराशि शामिल है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों, व्यापार मंडलों, अधिवक्ताओं और कर सलाहकारों को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक पात्र व्यापारी इसका लाभ लेकर पुराने कर बकायों का निस्तारण करा सकें।

Views: 10
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए ऑफलाइन बिल जमा करने की व्यवस्था बहाल के लिए पेंशनर्स का प्रदर्शन

Next Post

सोनभद्र. मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की पत्रावलियों का अनावश्यक आपत्तियां लगाकर न करें निरस्तीकरण-जिलाधिकारी

Next Post

सोनभद्र. मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की पत्रावलियों का अनावश्यक आपत्तियां लगाकर न करें निरस्तीकरण-जिलाधिकारी

Related Posts

  • सोनभद्र. मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की पत्रावलियों का अनावश्यक आपत्तियां लगाकर न करें निरस्तीकरण-जिलाधिकारी सोनभद्र. मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की पत्रावलियों का अनावश्यक आपत्तियां लगाकर न करें निरस्तीकरण-जिलाधिकारी
  • सोनभद्र. चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए ऑफलाइन बिल जमा करने की व्यवस्था बहाल के लिए पेंशनर्स का प्रदर्शन सोनभद्र. चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए ऑफलाइन बिल जमा करने की व्यवस्था बहाल के लिए पेंशनर्स का प्रदर्शन
  • चुर्क. पोस्ट क्वांटम क्रिप्टोग्राफी और विजुअल क्रिप्टोग्राफी पर विशेषज्ञों ने साझा की तकनीकी जानकारी चुर्क. पोस्ट क्वांटम क्रिप्टोग्राफी और विजुअल क्रिप्टोग्राफी पर विशेषज्ञों ने साझा की तकनीकी जानकारी
  • ओबरा. सेल्फी का शौक पड़ा भारी, जलस्तर बढ़ने से टापू पर फंसे तीन एमएससी छात्र ओबरा. सेल्फी का शौक पड़ा भारी, जलस्तर बढ़ने से टापू पर फंसे तीन एमएससी छात्र
  • शक्तिनगर. पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश शक्तिनगर. पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement