संवाददाता@वीरेंद्र यादव….

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के कुशल मार्गदर्शन में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में शक्तिनगर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए राकेश पुत्र विष्णु साकेत निवासी हरई, थाना बैढ़न, जिला सिंगरौली तथा कमलेश शाह पुत्र स्वर्गीय रामप्रसाद निवासी बलियारी, थाना बैढ़न, जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक राजेश कुमार, उपनिरीक्षक देवमुनी सिंह यादव, मुख्य आरक्षी राजेश यादव एवं मुख्य आरक्षी मानसिंह यादव शामिल रहे।
