• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चुर्क. पोस्ट क्वांटम क्रिप्टोग्राफी और विजुअल क्रिप्टोग्राफी पर विशेषज्ञों ने साझा की तकनीकी जानकारी

JK Gupta by JK Gupta
November 2, 2026
in सोनभद्र
0

चुर्क संवाददाता@संजय सिंह…


राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज (आरईसी) सोनभद्र में आयोजित पांच दिवसीय तकनीकी कार्यक्रम के तीसरे दिन साइबर सुरक्षा के समकालीन आयामों और विभिन्न क्षेत्रों में उनके अनुप्रयोगों पर विशेषज्ञों ने विस्तृत व्याख्यान दिए।

इस दौरान मल्टीमीडिया डेटा ट्रांसफर के समय इमेज, ऑडियो और वीडियो की सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों तथा उनके व्यावहारिक समाधानों पर गहन चर्चा की गई।

कार्यक्रम के प्रारंभिक तकनीकी सत्र में डॉ. मैनेजर यादव ने विजुअल क्रिप्टोग्राफी विषय पर प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया। इसके बाद डॉ. अवनीश यादव ने पोस्ट क्वांटम सिक्योरिटी प्रोटोकॉल फॉर 5जी एवं 6जी कम्युनिकेशन विषय पर व्याख्यान देते हुए बताया कि वर्तमान में इस्तेमाल हो रहे 5जी नेटवर्क और भविष्य में आने वाली 6जी तकनीक को साइबर हमलों से सुरक्षित रखने के लिए उन्नत एन्क्रिप्शन तकनीकों और सुरक्षा प्रोटोकॉल पर काम किया जा रहा है।

अपराह्न के तकनीकी सत्र में डॉ. अवनीश यादव ने पोस्ट क्वांटम सिक्योरिटी प्रोटोकॉल पर प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने स्काइथर वैलिडेशन टूल के माध्यम से भविष्य में विकसित होने वाले क्वांटम कंप्यूटर से संभावित साइबर हमलों के खतरों और नेटवर्क सुरक्षा को मजबूत बनाने के तरीकों का विश्लेषण प्रस्तुत किया।

उन्होंने बताया कि यह टूल संभावित हमलावर की तरह सिस्टम की सुरक्षा कमजोरियों की जांच करता है, जिससे किसी संगठन के नेटवर्क और डिजिटल संसाधनों की सुरक्षा क्षमता का आकलन किया जा सकता है। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. अमोद तिवारी, कोऑर्डिनेटर डॉ. मैनेजर यादव, डॉ. आशीष रंजन मिश्रा, डॉ. कल्पना सिंह, लालबाबू यादव, विवेक देव पांडेय, नवनीत उपाध्याय सहित अन्य शिक्षक एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Views: 30
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

ओबरा. सेल्फी का शौक पड़ा भारी, जलस्तर बढ़ने से टापू पर फंसे तीन एमएससी छात्र

Next Post

सोनभद्र. चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए ऑफलाइन बिल जमा करने की व्यवस्था बहाल के लिए पेंशनर्स का प्रदर्शन

Next Post

सोनभद्र. चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए ऑफलाइन बिल जमा करने की व्यवस्था बहाल के लिए पेंशनर्स का प्रदर्शन

Related Posts

  • सोनभद्र. मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की पत्रावलियों का अनावश्यक आपत्तियां लगाकर न करें निरस्तीकरण-जिलाधिकारी सोनभद्र. मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की पत्रावलियों का अनावश्यक आपत्तियां लगाकर न करें निरस्तीकरण-जिलाधिकारी
  • सोनभद्र. पुराने कर बकायों पर ब्याज माफी का मौका, जनपद में 6,199 छोटे बकायेदारों को मिलेगा लाभ सोनभद्र. पुराने कर बकायों पर ब्याज माफी का मौका, जनपद में 6,199 छोटे बकायेदारों को मिलेगा लाभ
  • सोनभद्र. चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए ऑफलाइन बिल जमा करने की व्यवस्था बहाल के लिए पेंशनर्स का प्रदर्शन सोनभद्र. चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए ऑफलाइन बिल जमा करने की व्यवस्था बहाल के लिए पेंशनर्स का प्रदर्शन
  • ओबरा. सेल्फी का शौक पड़ा भारी, जलस्तर बढ़ने से टापू पर फंसे तीन एमएससी छात्र ओबरा. सेल्फी का शौक पड़ा भारी, जलस्तर बढ़ने से टापू पर फंसे तीन एमएससी छात्र
  • शक्तिनगर. पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश शक्तिनगर. पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement