• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ओबरा. सेल्फी का शौक पड़ा भारी, जलस्तर बढ़ने से टापू पर फंसे तीन एमएससी छात्र

JK Gupta by JK Gupta
November 2, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्य संवाददाता@सौरभ गोस्वामी……


ओबरा नगर पंचायत क्षेत्र के सेक्टर-3 टापू के पास रविवार शाम घूमने और सेल्फी लेने पहुंचे एमएससी के तीन छात्र अचानक जलस्तर बढ़ने से टापू पर फंस गए। पानी बढ़ता देख छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने तत्काल डायल-112 पर फोन कर मदद मांगी।

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रेस्क्यू अभियान शुरू कराया। जिलाधिकारी के निर्देश पर ओबरा एसडीएम ने तहसीलदार को मौके पर भेजा। इसके साथ ही ओबरा चौकी पुलिस, नगर पंचायत की टीम और अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए।

बताया गया कि तीनों छात्र नौगढ़ के निवासी हैं और ओबरा राजकीय महाविद्यालय में एमएससी की पढ़ाई कर रहे हैं। रविवार शाम करीब छह बजे वे सेक्टर-3 टापू के पास घूमने और सेल्फी लेने पहुंचे थे। इसी दौरान ओबरा पावर हाउस से पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा।

पानी चारों ओर बढ़ता देख तीनों छात्र टापू पर ही फंस गए।
रेस्क्यू टीम ने तत्काल नाव की व्यवस्था शुरू की। करीब सात बजे नाव टापू तक पहुंचाई गई और लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद तीनों छात्रों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

रेस्क्यू अभियान में तहसीलदार, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी, चेयरमैन प्रतिनिधि, ओबरा चौकी इंचार्ज राजू साहनी, सुनील कुमार शुक्ला, राजेश कुमार यादव, सुधांशु मिश्रा सहित नगर पंचायत के कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

सुरक्षित बाहर निकलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्रों को भविष्य में जलाशय और टापू जैसे संवेदनशील स्थानों पर बिना जानकारी और सुरक्षा के जाने से बचने की हिदायत दी।

Views: 40
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

शक्तिनगर. पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

Next Post

चुर्क. पोस्ट क्वांटम क्रिप्टोग्राफी और विजुअल क्रिप्टोग्राफी पर विशेषज्ञों ने साझा की तकनीकी जानकारी

Next Post

चुर्क. पोस्ट क्वांटम क्रिप्टोग्राफी और विजुअल क्रिप्टोग्राफी पर विशेषज्ञों ने साझा की तकनीकी जानकारी

Related Posts

  • सोनभद्र. मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की पत्रावलियों का अनावश्यक आपत्तियां लगाकर न करें निरस्तीकरण-जिलाधिकारी सोनभद्र. मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की पत्रावलियों का अनावश्यक आपत्तियां लगाकर न करें निरस्तीकरण-जिलाधिकारी
  • सोनभद्र. पुराने कर बकायों पर ब्याज माफी का मौका, जनपद में 6,199 छोटे बकायेदारों को मिलेगा लाभ सोनभद्र. पुराने कर बकायों पर ब्याज माफी का मौका, जनपद में 6,199 छोटे बकायेदारों को मिलेगा लाभ
  • सोनभद्र. चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए ऑफलाइन बिल जमा करने की व्यवस्था बहाल के लिए पेंशनर्स का प्रदर्शन सोनभद्र. चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए ऑफलाइन बिल जमा करने की व्यवस्था बहाल के लिए पेंशनर्स का प्रदर्शन
  • चुर्क. पोस्ट क्वांटम क्रिप्टोग्राफी और विजुअल क्रिप्टोग्राफी पर विशेषज्ञों ने साझा की तकनीकी जानकारी चुर्क. पोस्ट क्वांटम क्रिप्टोग्राफी और विजुअल क्रिप्टोग्राफी पर विशेषज्ञों ने साझा की तकनीकी जानकारी
  • शक्तिनगर. पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश शक्तिनगर. पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement