• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की पत्रावलियों का अनावश्यक आपत्तियां लगाकर न करें निरस्तीकरण-जिलाधिकारी

JK Gupta by JK Gupta
November 2, 2026
in सोनभद्र
0

ब्यूरो@जे0 के0…..


Sonbhadra। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु एवं व्यापारी बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उद्यमियों एवं व्यापारियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन तथा बैंक स्तर पर लंबित पत्रावलियों के निस्तारण की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं बैंकर्स को निर्देशित किया कि उद्यमियों एवं व्यापारियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत बैंकों में लंबित पत्रावलियों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने बैंकर्स एवं एलडीएम को कड़े निर्देश दिए कि लाभार्थियों की पत्रावलियों पर अनावश्यक रूप से आपत्तियां लगाकर उन्हें निरस्त न किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी पत्रावली में कमी है तो लाभार्थी को अवगत कराते हुए आवश्यक सुधार की कार्रवाई कराई जाए, लेकिन बिना उचित कारण के पत्रावलियों को निरस्त करने की शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता वाली योजना है। योजना के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर शिथिलता अथवा लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने बैंकर्स एवं एलडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि बिना उचित कारण के लाभार्थियों की पत्रावलियां निरस्त किए जाने की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित बैंकर्स के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी तथा प्रकरण में उच्च स्तर पर भी पत्राचार किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित बैंकर्स को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से संबंधित बैनर एवं पोस्टर सभी बैंक शाखाओं में प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक युवा इस योजना के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकें और पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल सके।

बैठक में जीएसटी विभाग के अधिकारी द्वारा व्यापारियों के लिए उपलब्ध बीमा सुविधा की जानकारी देते हुए बताया गया कि जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों को 10 लाख रुपये तक के बीमा का प्रावधान है। पंजीकृत व्यापारी के साथ दुर्घटना अथवा मृत्यु की स्थिति में नियमानुसार बीमा कंपनी द्वारा 10 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

जिलाधिकारी ने जीएसटी विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि उक्त सुविधा का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराया जाए। जिलाधिकारी ने जनपद में कंपनियों एवं उद्योगों से संबंधित लंबित पत्रावलियों की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कंपनियों एवं उद्यमियों से संबंधित पत्रावलियों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र उद्यमियों एवं व्यापारियों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से प्राथमिकता के आधार पर लाभान्वित किया जाए।

बैठक में उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार चौधरी, उपायुक्त कर अधिकारी, खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, बैंकर्स तथा उद्योग बंधु एवं व्यापारी बंधु के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Views: 10
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. पुराने कर बकायों पर ब्याज माफी का मौका, जनपद में 6,199 छोटे बकायेदारों को मिलेगा लाभ

Related Posts

  • सोनभद्र. पुराने कर बकायों पर ब्याज माफी का मौका, जनपद में 6,199 छोटे बकायेदारों को मिलेगा लाभ सोनभद्र. पुराने कर बकायों पर ब्याज माफी का मौका, जनपद में 6,199 छोटे बकायेदारों को मिलेगा लाभ
  • सोनभद्र. चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए ऑफलाइन बिल जमा करने की व्यवस्था बहाल के लिए पेंशनर्स का प्रदर्शन सोनभद्र. चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए ऑफलाइन बिल जमा करने की व्यवस्था बहाल के लिए पेंशनर्स का प्रदर्शन
  • चुर्क. पोस्ट क्वांटम क्रिप्टोग्राफी और विजुअल क्रिप्टोग्राफी पर विशेषज्ञों ने साझा की तकनीकी जानकारी चुर्क. पोस्ट क्वांटम क्रिप्टोग्राफी और विजुअल क्रिप्टोग्राफी पर विशेषज्ञों ने साझा की तकनीकी जानकारी
  • ओबरा. सेल्फी का शौक पड़ा भारी, जलस्तर बढ़ने से टापू पर फंसे तीन एमएससी छात्र ओबरा. सेल्फी का शौक पड़ा भारी, जलस्तर बढ़ने से टापू पर फंसे तीन एमएससी छात्र
  • शक्तिनगर. पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश शक्तिनगर. पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement