संवाददाता@आनंद गुप्ता…..

थाना विंढमगंज पुलिस ने जान से मारने की नीयत से मारपीट करने और धमकी देने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष विंढमगंज रविकान्त मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 131/2026, धारा 109, 115(2), 351(3), 352 बीएनएस से संबंधित आरोपियों को ग्राम सलैयाडीह स्थित जितेन्द्र हलवाई के मकान से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में कार्तिक चन्द्रवंशी निवासी बुटबेढ़वा, संदीप यादव, युवराज कुमार गुप्ता तथा रहिश अंसारी, सभी निवासी सलैयाडीह, थाना विंढमगंज शामिल हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामधनी सिंह, उपनिरीक्षक सुनील कुमार राय, हेड कांस्टेबल महफूज अली, हेड कांस्टेबल ऐनुल होदा, कांस्टेबल विजेन्द्र गोड़, मंजय मौर्य एवं अंकित शुक्ला शामिल रहे।