संवाददाता@विजय अग्रहरी…...
— गौ सम्मान आह्वान अभियान यात्रा शिव द्वार पहुंची

गौ सम्मान आह्वान अभियान यात्रा रविवार को शिवद्वार पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अभियान के प्रदेश प्रभारी गोपेश बाबा बरसाना ने अधिक से अधिक लोगों को को सम्मान अभियान से जुड़ने तथा गौ वंश की हत्या तत्काल रोके जाने की मांग की।उन्होंने कहा कि यह मांग 1957 से लगातार किया जा रहा है लेकिन इसे पूरा नहीं किया गया है। गौ वंश नहीं रहेगा तो सनातन भी नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि सनातन के लिए गौ वंश आवश्यक है ।
उन्होंने गौ वंश की सुरक्षा के लिए पूरे देश के साधु संतों एवं हिंदुओं को एकजुट होने की अपील की। उन्होंने बताया कि आगामी 27 जुलाई को पूरे देश के जिला मुख्यालय पर गौ वंश समर्थक लोगों द्वारा राज्यपाल के नाम संबोधित गोवंश संरक्षण कानून बनाए जाने ,गो हत्या बंद किए जाने ,गौ माता को राष्ट्र माता या राष्ट्र आराध्या का संवैधानिक पद प्रदान किए जाने ,गौ सेवा हेतु केंद्रीय कानून बनाए जाने, गौ सेवा मंत्रालय बनाए जाने, गोचर बोर्ड बनाए जाने से संबंधित कानून बनाए जाने हेतु मांग पत्र दिए जाने की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गौरक्षा के लिए 27 अक्टूबर को 40 करोड़ हिंदुओं का हस्ताक्षर पत्र राष्ट्रपति को सौपा जाएगा।उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को इसमें जुड़ने और देश की सनातन संस्कृति को मजबूत करने की अपील की। इस अवसर पर अजय गिरी को घोरावल तहसील का प्रभारी बनाए जाने की घोषणा की गई। इस मौके पर रामनिवास शुक्ला, रमाकांत दुबे, सुरेश गिरी, कमलेश पाठक, सीताराम आदि मौजूद रहे।





