मुख्य संवाददाता@सौरभ गोस्वामी….

ग्राम पंचायत पनारी तथा ग्राम पंचायत परसोई के टोला खैराही में रविवार को पेयजल की समस्या को लेकर अपना दल एस छात्र मंच कार्यवाहक प्रदेश सचिव रविंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में सैकड़ो आदिवासीयों ने विशाल विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान ग्रामीण आदिवासियों ने बताया कि प्रधानमंत्री की सबसे महत्वपूर्ण योजना हर घर जल नल योजना का पानी आदिवासियों के घरों तक नहीं पहुंच पा रहा है।वही इस योजना को लेकर कार्यदायी संस्था द्वारा घरों तक टोटी लगा करके छोड़ दिया गया है,लेकिन पानी आज तक किसी के घर नहीं पहुंचा।
ऐसी स्थिति में आदिवासी समाज के लोग पीने के पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा की यह विधानसभा क्षेत्र मंत्री संजीव कुमार गौड़ का है।वह हम सभी आदिवासियों के नेता भी हैं, लेकिन आदिवासी समाज उनके कार्य शैली से नाराज हैं। पेयजल की व्यवस्था नहीं होने के चलते आज भी यहां के लोग नदी,नाले का गन्दा पानी पीने के लिए विवश हैं।

कहा कि इसके पूर्व में संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया था, लेकिन पेयजल की समस्या का समाधान अभी तक नहीं कराया गया।वही अपना दल एस के रविंद्र सिंह यादव ने आदिवासी समाज की पेयजल समस्या को लेकर मांग किया की जिलाधिकारी अथवा संबंधित विभाग के अधिकारी समय रहते समस्या का समाधान नहीं कराते हैं तो आदिवासी समाज बड़ा आंदोलन करने को विवस होगा।
आरोप लगाया कि वर्तमान समय मे अधिकारी बेलगाम हो कर जनता में सरकार की छवि खराब कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। अवधेश यादव ने कहा कि ग्रामीणों के पेयजल की समस्या के समाधान के लिए मात्र आंदोलन का ही रास्ता बचा है। इससे होने वाली अशांति के लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा।
विरोध प्रदर्शन में शिवसागर गोंड, रामईश्वर खरवार, मानिक चंद गोंड,राम प्रसाद खरवार, राम प्यारे खरवार, राज बहादुर खरवार, शिव कुमार खरवार, रवि खरवार, अमरजीत खरवार, इंद्रपाल खरवार सहित सैकड़ो आदिवासी समुदाय के लोग शामिल रहे।





