• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, June 10, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. जनपद में पर्यटन और स्वरोजगार की अपार संभावना- भूपेश चौबे

JK Gupta by JK Gupta
February 12, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
29
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र…..

— धन्यवाद प्रस्ताव पर बोले राबर्ट्सगंज विधायक भूपेश चौबे

Sonbhadea । उत्तर प्रदेश विधानसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान गुरुवार को सोनभद्र सदर के विधायक भूपेश चौबे ने डॉ. नीलकंठ तिवारी द्वारा समर्थित धन्यवाद प्रस्ताव का पूर्ण समर्थन किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का सदस्य बनना उनके लिए गौरव का विषय है। इसके लिए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।

विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि वर्तमान समय अनेक ऐतिहासिक अवसरों से जुड़ा स्वर्णिम कालखंड है। माता अहिल्याबाई होल्कर के 350 वर्ष, गुरु तेग बहादुर जी के 350 वर्ष, भगवान बिरसा मुंडा के 150 वर्ष, राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 100 वर्ष पूरे होने का यह समय हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि ऐसे कालखंड में उत्तर प्रदेश को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रूप में परिश्रमी और दूरदर्शी नेतृत्व प्राप्त है।

उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वयं झाड़ू उठाई थी, तब कुछ लोगों ने उसका उपहास किया था, लेकिन आज वही अभियान देश में जनआंदोलन का रूप ले चुका है। विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश इस दिशा में अग्रसर है। पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा अधूरे छोड़े गए कार्यों को योगी सरकार ने गति दी है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश ‘चरैवेति-चरैवेति’ के मंत्र के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने 18वीं विधानसभा का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ जनता के विश्वास पर खरा उतरना सभी सदस्यों की जिम्मेदारी है। प्रदेश में जल संरक्षण, कृषि उत्पादन, पशुपालन और ‘हर घर नल’ योजना जैसे क्षेत्रों में तेजी से कार्य हो रहा है।

अपने जनपद सोनभद्र को आकांक्षी जिला बताते हुए उन्होंने कहा कि विशेष जिला और विशेष ब्लॉक के रूप में स्वरोजगार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। पर्यटन की दृष्टि से नगवां, मचेंद्रनाथ, अवाड़ी (मिनी गोवा), धधरौल, हंडिया डैम और समुद्र तट जैसे प्राकृतिक स्थलों में व्यापक संभावनाएं हैं। इन क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

न्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेशभर में विधायक खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया, जिसमें उनके विधानसभा क्षेत्र में 12 से 15 हजार युवाओं ने भाग लिया। इससे युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिला।

विधायक ने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है और जनता की अपेक्षाएं भी उसी से होती हैं जो कार्य करता है। जहां-जहां पेयजल, सड़क या अन्य योजनाओं में तकनीकी कमियां हैं, उनकी जांच कराकर सुधार कराया जाना चाहिए। विशेष रूप से पंचायतों में पेयजल व्यवस्था, सड़कों की गुणवत्ता की जांच और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए संकेतक लगाए जाने की मांग उन्होंने उठाई।

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही कथित जमींदारी जैसी प्रवृत्तियों पर चिंता व्यक्त करते हुए उसे समाप्त कर न्यायपूर्ण व्यवस्था लागू करने की मांग की। साथ ही प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक जांच कर समस्याओं के समाधान का आग्रह किया।

अंत में विधायक भूपेश चौबे ने धन्यवाद प्रस्ताव का समर्थन दोहराते हुए योगी सरकार को प्रदेश के विकास कार्यों के लिए धन्यवाद दिया तथा अपने क्षेत्र के शेष विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की। उन्होंने अपने संबोधन का समापन ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष के साथ किया।

Previous Post

रेणुकूट. मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर आधी रात भिड़ंत, खाई में गिरने से बाल-बाल बचा कोयला लदा ट्रक

Next Post

सोनभद्र. DPRC पंचायत रिसोर्स सेंटर पर जुटेंगी समूह की महिलाएं, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा राष्ट्रीय पहचान

Next Post

सोनभद्र. DPRC पंचायत रिसोर्स सेंटर पर जुटेंगी समूह की महिलाएं, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा राष्ट्रीय पहचान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • ओबरा. वनवासियों का पट्टा दूसरे लोगों को कर दिए जाने पर जांच मांग हुई तेज
  • सोनभद्र. जलाशयों एवं बांधों के किनारे चेतावनी स्लोगन स्थापित कर लोगों को किया जा रहा जागरूक
  • सोनभद्र. मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण
  • सोनभद्र. ग्राम पंचायतों की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित
  • सोनभद्र. मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना एवं सघन मत्स्य पालन करने के मत्स्य पालक करें आवेदन

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • ओबरा. वनवासियों का पट्टा दूसरे लोगों को कर दिए जाने पर जांच मांग हुई तेज
  • सोनभद्र. जलाशयों एवं बांधों के किनारे चेतावनी स्लोगन स्थापित कर लोगों को किया जा रहा जागरूक

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.