@जेo केo/सोनभद्र….

Sonbhadra । मिनिस्ट्री ऑफ़ ट्राईबल अफेयर्स भारत सरकार (TRIFED)के द्वारा विकास भवन DPRC पंचायत रिसोर्स सेंटर पर दिनांक 13.02.2026 को समय 11.00 बजे से एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
जिसमें जनपद सोनभद्र के आदिवासी स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के उत्पादों की सैंपलिंग एवं खरिदारी का कार्य किया जाएगा, यदि प्रशिक्षण में समूह की महिलाओं के उत्पाद उत्कृष्ट पाए जाते हैं तो उनके साथ एग्रीमेंट TRIFED के द्वारा किया जाएगा।
पूरे भारतवर्ष में 100 से ज्यादा आउटलेट TRIFED के बने हुए हैं जहां पर चयनित उत्पादों के बिक्री का कार्य किया जाता है जनपद के चयनित उत्पादो की बिक्री भी उन आउटलेट पर ट्राईबल मिनिस्ट्री के द्वारा कराया जाएगा।
यह पहला मौका है जब जनपद के आदिवासी स्वयं सहायता समूह के महिलाओं के द्वारा बनाए जा रहे हैं, उत्पादों के बिक्री के लिए जिला प्रशासन एवं उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन तथा ट्राईबल मिनिस्ट्री भारत सरकार के द्वारा प्रयास किया जा रहा है, जिससे कि उनके उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके और उनके सतत आजीविका का स्रोत निर्धारित हो सके।