• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

60 साल पुराने हनुमान मंदिर ने बदला ठिकाना, टूंडला स्टेशन पर मजार भी शिफ्ट

Admin by Admin
September 17, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
60 साल पुराने हनुमान मंदिर ने बदला ठिकाना, टूंडला स्टेशन पर मजार भी शिफ्ट


Last Updated:September 16, 2026, 22:57 IST

Firozabad Latest News: फिरोजाबाद के टूंडला रेलवे स्टेशन पर 60 साल से ज्यादा पुराने हनुमान मंदिर को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया. प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 के बीच बने इस मंदिर को रेलवे की व्यवस्थाओं में आ रही दिक्कतों के चलते आपसी सहमति से हटाया गया. इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर 3 पर बनी मजार को भी तय जगह पर शिफ्ट कराया गया.

60 साल पुराने हनुमान मंदिर ने बदला ठिकाना, टूंडला स्टेशन पर मजार भी शिफ्टZoom

मौके पर मौजूद रही भारी पुलिस फोर्स.

फिरोजाबाद: यूपी में फिरोजाबाद के टूंडला रेलवे स्टेशन पर 60 साल से ज्यादा पुराने हनुमान मंदिर को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया. यह मंदिर प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 के बीच बना हुआ था. रेलवे की व्यवस्थाओं में आ रही दिक्कतों को देखते हुए रेलवे और मंदिर से जुड़े लोगों के बीच आपसी सहमति से इसे दूसरी जगह ले जाने का फैसला किया गया.

शिफ्टिंग से पहले मंदिर में पूजा-पाठ किया गया. इसके बाद हनुमान जी की प्रतिमा को तय की गई नई जगह पर ले जाया गया. पूरी प्रक्रिया के दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्था पर नजर बनाए रखी.

इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर 3 पर बनी मजार को भी निर्धारित स्थान पर शिफ्ट कराया गया. रेलवे और स्थानीय लोगों की सहमति के बाद दोनों धार्मिक स्थलों को दूसरी जगह ले जाने की प्रक्रिया पूरी की गई. तहसील के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे. पुलिस और प्रशासन की निगरानी में मंदिर और मजार की शिफ्टिंग का काम शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ. अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया के दौरान मौके की स्थिति पर नजर रखी, ताकि रेलवे स्टेशन पर किसी तरह की परेशानी न हो.

रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 के बीच मंदिर होने के कारण रेलवे की व्यवस्थाओं में दिक्कत आ रही थी. इसी वजह से मंदिर को दूसरी जगह शिफ्ट करने का फैसला लिया गया. वहीं, प्लेटफार्म नंबर 3 पर बनी मजार को भी तय स्थान पर ले जाया गया. मंदिर और मजार दोनों की शिफ्टिंग पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में की गई. प्रक्रिया के दौरान किसी तरह के विवाद या अप्रिय स्थिति की सूचना नहीं है.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ें

Location :

Firozabad,Firozabad,Uttar Pradesh

First Published :

September 16, 2026, 22:55 IST



Source link

Previous Post

‘केजीएफ’ फेम एक्टर अनंत नाग को मिलेगा ‘दादा साहब फाल्के अवॉर्ड’, पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई- ‘गहरी छाप छोड़ी’

Next Post

Hanuman Ansh Day 41 Collection: ‘हनुमान अंश’ पर नीम करौली बाबा की बरसी कृपा, 41वें दिन छुआ जादुई आंकड़ा

Next Post
Hanuman Ansh Day 41 Collection: ‘हनुमान अंश’ पर नीम करौली बाबा की बरसी कृपा, 41वें दिन छुआ जादुई आंकड़ा

Hanuman Ansh Day 41 Collection: 'हनुमान अंश' पर नीम करौली बाबा की बरसी कृपा, 41वें दिन छुआ जादुई आंकड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.